Breaking news
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़बंगलादेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

BNP की जीत पर PM मोदी ने दी तारिक रहमान को बधाई, कहा- ‘बांग्लादेश के सपोर्ट में खड़ा रहेगा भारत’

Bangladesh Election Result 2026: बांग्लादेश में कल 299 सीटों पर आम चुनाव हुए। जिसमें तारिक रहमान की पार्टी बीएनपी ने भारी मतों के साथ जीत हासिल की। मुख्य मुकाबला बीएनपी और जमात-ए-इस्लामी के बीच रहा। नतीजे सामने आते ही पीएम मोदी ने ट्वीट कर जीत की बधाई दी।
पीएम मोदी ने कहा कि,’मैं बांग्लादेश में पार्लियामेंट्री चुनावों में BNP को बड़ी जीत दिलाने के लिए मिस्टर तारिक रहमान को दिल से बधाई देता हूँ। यह जीत बांग्लादेश के लोगों का आपके लीडरशिप पर भरोसा दिखाती है। भारत एक डेमोक्रेटिक, प्रोग्रेसिव और सबको साथ लेकर चलने वाले बांग्लादेश के सपोर्ट में खड़ा रहेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि,  मैं हमारे कई तरह के रिश्तों को मज़बूत करने और हमारे कॉमन डेवलपमेंट गोल्स को आगे बढ़ाने के लिए आपके साथ काम करने का इंतज़ार कर रहा हूँ।’
बता दें कि, 17 साल बाद वापस लौटे तारिक रहमान ने 151 से अधिक सीट जीत ली है। वहीं इतनी बड़ी जीत के बावजूद तारिक रहमान ने पार्टी कार्यकर्ताओं से जश्न न मनाने की अपील की है। इसकी वजह अपनी मां और पूर्व पीएम खालिदा जिया के लिए शुक्रवार की नमाज के बाद उनके लिए दुआ करने की अपील की है।
Bangladesh Election Result 2026: वहीं पूर्व पीएम शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग पर बैन लगने और खालिदा जिया के निधन के बाद यह चुनाव बांग्लादेश के इतिहास का सबसे महत्वपूर्ण मोड़ माना जा रहा है। यह चुनाव जीतने वाली पार्टी उस अंतरिम प्रशासन की जगह लेगी जिसने अगस्त 2024 में अवामी लीग सरकार के सत्ता से हटने के बाद कार्यभार संभाला था।
Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close