रायपुर में GST विभाग की बड़ी कार्रवाई, Saffron Corporate के ऑफिस में छापा, गहन जांच जारी

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज सुबह GST विभाग की टीम ने सैफ्रॉन कॉर्पोरेट (Saffron Corporate) के दफ्तर में छापामार कार्रवाई की। यह रेड टैक्स संबंधी अनियमितताओं की शिकायतों के आधार पर की गई है। पांच सदस्यीय टीम दस्तावेजों, लेन-देन रजिस्टर और कंप्यूटर सिस्टम की गहन जांच कर रही है।
टैक्स चोरी और फर्जी इनवॉइस की जांच
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सैफ्रॉन कॉर्पोरेट के लेन-देन और टैक्स रिटर्न में गड़बड़ी की शिकायतें विभाग को मिली थीं। टीम इस कार्रवाई के दौरान टैक्स चोरी, इनवॉइस फर्जीवाड़ा और इनपुट टैक्स क्रेडिट के दुरुपयोग जैसे मामलों की जांच कर रही है।\
READ MORE : कोरबा की बेटी से MP में बलात्कार के बाद हत्या, खिड़की में फंदे से बंधी बैठी मिली नग्न लाश
कर्मचारियों में मची अफरा-तफरी
कार्रवाई के दौरान ऑफिस में मौजूद कर्मचारियों और प्रबंधन में हड़कंप मच गया। किसी को बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई और ऑफिस को अस्थायी रूप से सील कर दिया गया है।
READ MORE : 3 करोड़ लोन नहीं चुकाना पड़ा भारी: सेंट्रल बैंक और प्रशासन की कार्रवाई, होटल-ज्वेलरी शॉप सील
क्या है सैफ्रॉन कॉर्पोरेट?
Saffron Corporate रायपुर की एक उभरती हुई कॉर्पोरेट फर्म है, जो कई सेक्टर्स में व्यापारिक गतिविधियां संचालित करती है। कंपनी के तेजी से बढ़ते कारोबार और टैक्स रिटर्न में विसंगतियों को लेकर विभाग को संदेह था, जिसके बाद यह रेड की गई।
फिलहाल GST की टीम कार्यालय में मौजूद है और दस्तावेजों की जांच-पड़ताल जारी है। मामले में आगे की कार्रवाई रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।




