[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Kiran Singh Deo Road Accident : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह की कार का एक्सीडेंट, घायल हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती

रायपुर। Kiran Singh Deo Road Accident :  छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं। यह हादसा उत्तर प्रदेश के ललितपुर के पास हुआ, जब वे अपने परिवार के साथ बाबा बागेश्वर धाम के दर्शन करके लौट रहे थे।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा उत्तर प्रदेश के ललितपुर के पास हुआ, जब वे अपने परिवार के साथ बाबा बागेश्वर धाम के दर्शन करके लौट रहे थे। तभी सामने से आ रही एक गाड़ी ने उनकी कर को अचानक कट मार दी। जिसके बाद उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा इंजन तक क्षतिग्रस्त हो गया है। इस हादसे में किरण देव सिंह को कमर चोटें आई हैं। वहीं कार में मौजूद पीएसओ, पीए और ड्राइवर को हल्की और मामूली चोटें आई हैं।

Kiran Singh Deo Road Accident News:  हादसे के तुरंत बाद उन्हें प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई गई और बेहतर इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।  फिलहाल काफिले की अन्य सभी गाड़ियां सुरक्षित है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के समय उनके परिवार के सदस्य भी वाहन में मौजूद थे। हालांकि, अन्य लोगों की स्थिति को लेकर अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। घटना की सूचना मिलते ही भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में चिंता का माहौल है।  फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close