[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़दिल्लीबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

PM Modi Government 12 Years: ‘नेतृत्व की नीयत साफ हो तो परिवर्तन संभव है’, PM मोदी के 12 साल पूरे, गृहमंत्री शाह और अभिनेता अनुपम खेर ने दी बधाई

नई दिल्ली। PM Modi Government 12 Years: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष आज पूरे हो गए हैं। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत बीजेपी के सभी दिग्गज नेताओं ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया में पोस्ट कर कहा कि, ‘आज के ही दिन पीएम मोदी ने तीसरी बार लगातार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी।

Narayanpur News : फिर गर्माया धर्मांतरण का मुद्दा, ‘प्रेस’ लिखी गाड़ी से गांव पहुंचे पास्टर, विरोध के बाद दोनों पक्षों में झड़प

उन्होंने कहा कि,’ मोदी जी के नेतृत्व में इन 12 वर्षों में देश ने पहली बार गरीब कल्याण और अभूतपूर्व विकास को समांतर रूप से चरितार्थ होते देखा है। चाहे 80 करोड़ लोगों को निःशुल्क राशन देना हो या देशभर में 90 से अधिक एयरपोर्ट और 140 से अधिक वंदे भारत ट्रेनें शुरू करनी हो, चाहे 4 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को पक्के घर देने हो या 1.45 लाख किलोमीटर सड़कें और 3000 किमी आधुनिक एक्सप्रेसवे बनाने हों; चाहे 50 करोड़ लोगों को ₹5 लाख का स्वास्थ्य बीमा और 10 करोड़ से अधिक परिवारों को गैस कनेक्शन देने हो या भारत को दुनिया में सबसे तेजी से आगे बढ़ती अर्थव्यवस्था बनाना हो। मोदी जी ने अपने अथक परिश्रम से इन 12 वर्षों में एक भी दिन अवकाश लिए बिना देश और देशवासियों की सेवा की है। जब नेतृत्व की नीयत साफ हो, लक्ष्य राष्ट्रहित हो और समर्पण पूर्ण हो, तभी ऐसे परिवर्तन संभव होते हैं।

वहीं बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने भी पीएम मोदी को बधाई देते हुए वीडियो जारी कर कहा कि,'”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ रहे हैं। सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का उनका रिकॉर्ड सिर्फ़ उनकी निजी उपलब्धि नहीं है; यह भारतीय लोकतंत्र की मज़बूती और लोगों के भरोसे का सबूत है। किसी भी लोकतंत्र में इतने लंबे समय तक जनता का समर्थन और भरोसा बनाए रखना कोई आसान काम नहीं है। इसके लिए देश के प्रति अटूट समर्पण, लगातार कड़ी मेहनत, साफ़ सोच और कड़े फ़ैसले लेने की हिम्मत की ज़रूरत होती है।

PM Modi Government 12 Years: उन्होंने कहा कि,’ प्रधानमंत्री मोदी का सफ़र इस बात का बेहतरीन उदाहरण है कि कैसे एक साधारण बैकग्राउंड का व्यक्ति अपने कामों, कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के दम पर देश के सबसे ऊँचे पद तक पहुँच सकता है और सालों तक लाखों लोगों के लिए उम्मीद की किरण बना रह सकता है। भारत ऐसे ही तरक्की करता रहे, नई ऊँचाइयाँ छुए और वैश्विक मंच पर अपनी अनोखी पहचान को और मज़बूत करे। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिल से शुभकामनाएँ और बधाई।”

यह भी देखें

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close