
रायपुर। राजधानी के फूल चौक में स्थित तीन दुकानों में रविवार सुबह भीषण आ लग गई। आग लगने से आस-पास अफरातफरी का माहौल बन गया। आग लगने की इस घटना में दुकानों के अंदर रखे सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गए। जानकारी के अनुसार तड़के तीन बजे दुकानों में भीषण आग लगी। इस घटना में करोड़ों रूपए का सामान जलकर खाक हो गया है। यह मामला गोलबाजार थाना क्षेत्र का है।
फूल चौक के पास आज तड़के तीन दुकानों में आग लग गई। आग इतनी भयावह है कि आसपास के घरों तक पहुंच गई। इससे आसपास के घरों से लोगों को बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंची दकमल की तीन गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई है। लेकिन अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। बताया जा रहा है कि पहले आग ट्रांसफार्मर में लगी, इसके बाद लपटें पास के दुकानों तक पहुंच गई। हालांकि आग से कितना नुकसान हुआ है इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पायी है।
जानकारी के अनुसार फूल चौक स्थित एक किचन सामग्री दुकान में आग लग गई। आग धीरे-धीरे पास के दुकानों तक पहुंच गई। इससे आग की लपटें दो और दुकानों में पहुंच गई और धूं-धूं कर जलने लगी। आग की लपटें पास के घरों तक पहुंचने की आशंका पर लोगों को बाहर निकाला गया।




