Breaking news
Advertisement
पॉलिटिक्सबड़ी खबररायपुर

कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक आज, कांग्रेस संगठन चुनाव एवं सदस्यता अभियान को लेकर होगी चर्चा…

रायपुर- राजधानी रायपुर में आज कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक होनी है. बैठक में कांग्रेस संगठन चुनाव एवं सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा होगी.आज दोपहर 3 बजे कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में बैठक होगी.

इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव शामिल होंगे.

आपको बता दें कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिव डॉ चंदन यादव और प्रदेश प्रभारी सप्तगिर शंकर उल्का आज रायपुर पहुंचेंगे.राजीव भवन में आयोजित बैठक में हिस्सा लेंगे.डॉ चंदन यादव दो दिनों तक छत्तीसगढ़ दौरे में रहेंगे.

बता दें कांग्रेस संगठन चुनाव के लिए एआईसीसी द्वारा नियुक्त प्रदेश निर्वाचन अधिकारी हुसैन उमर दलवाई सहित सहायक प्रदेश निर्वाचन अधिकारियों अजय शर्मा, नीरज बसोई की उपस्थिति में दोपहर 3 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन रायपुर में प्रदेश कार्यकारिणी, जिला, शहर कांग्रेस के अध्यक्षगण, मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ- विभागों के प्रदेश अध्यक्षों एवं डिजिटल मेम्बरशिप हेतु नियुक्त विधानसभा प्रभारियों की महत्तपूर्ण बैठक रखा गया है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close