अयोध्या राम मंदिर में शख्स ने की नमाज़ पढ़ने की कोशिश, पुलिस ने किया गिरफ्तार
अयोध्या। Ayodhya News: राम नगरी अयोध्या से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां मंदिर परिसर में एक कशमीरी युवक द्वारा नमाज़ पढ़ने की कोशिश की गई। जिसके बाद मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उसे हिरासत में लिया और मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई।
मिली जानकारी के अनुसार,युवक की पहचान कश्मीर निवासी अहमद शेख के रूप में हुई है। जिसने दर्शन करने आए आम लोगों के साथ D1 गेट से मंदिर में प्रवेश किया और सीता रसोई तक पहुँच गया और वहाँ नमाज़ पढ़ने का प्रयास किया इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उसे देखते ही हिरासत में लिया। इस दौरान वो संप्रदाय विशेष के नारे लगाने लगा।
Ayodhya News: बता दें कि, आरोपी शख्स के पास से मिले आधार कार्ड के अनुसार वो जम्मू-कश्मीर के शोपियां का रहने वाला है। जिसे अब खुफिया एजेंसी और पुलिस के कई आला अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। वहींं एक अन्य कश्मीरी शाल विक्रेता को भी पकड़ा गया है। इस की सूचना मिलते ही खुफिया एजेंसियां, स्थानीय पुलिस और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। हालांकि, इस मामले को लेकर प्रशासन की ओर से अब तक कोई भी आधिकारिक जानकारी या बयान सामने नहीं आया है।





