Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: खत्म होते जा रही वनभैसों की तादाद! एक बार फिर राजकीय पशु वनभैसा की हुई मौत..

तीन डॉक्टरों की टीम ने किया पोस्टमार्टम..

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ का राजकीय पशु माना जाने वाला वनभैसा चिंता का विषय बन गया है। उदंती सीतानदी टाईगर रिजर्व के उदंती अभ्यारण में एक बार फिर राजकीय पशु वनभैंसा की मौत होने की खबर सामने आयी है।

जानकारी के अनुसार उदंती अभ्यारण बाड़े के भीतर रखे राजकीय पशु एक नर वनभैंसा की अचानक मौत हो गई। बताया जाता है कि भैंसे की मौत अचानक पेट फूलने के बाद हुई। जिसके बाद मृत वनभैंसे का तीन डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किया है।

बता दें कि हाल ही में यहां मादा वनभैंस खुशी की भी मौत हुई थी। जबकि कुछ दिन पहले सभी वन भैंसों को स्वस्थ बताया गया था। प्रदेश में साल 2001 में वनभैसा को राजकीय पशु घोषित किया गया था । उस समय प्रदेश में वनभैंसों की संख्या करीब 80 थी, लेकिन अब इनकी संख्या में लगातार कमी आ रही है.

Advertisement

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close