Breaking news
Advertisement
अजब गजबदेशमध्यप्रदेश

ये कैसा पागलपन…महिला टीचर ने अपना ही अश्लील वीडियो किया पोस्ट, इंस्टाग्राम बनी वजह, जाने पूरा मामला…

इटावा: सोशल मीडिया पर रील (Reels) बनाने का बुखार लोगों में जबरदस्त से चढ़ा हुआ है. फेसबुक हो या इंस्टाग्राम (Facebook-Instagram), यूजर्स तरह-तरह के वीडियो पोस्ट करके अपने शौक पूरे करते हैं. हर यूजर चाहता है कि उसके फॉलोअर्स बढ़ें और उनकी रील को ज्यादा से ज्यादा लाइक्स मिल सकें. इटावा की एक महिला टीचर ने तो फेमस होने और अपने फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए ऐसी हरकत कर डाली जिससे हंगामा मच गया.

दरअसल, महिला टीचर ने अपने ही अश्लील वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिए. देखते ही देखते उसकी रील्स वायरल हो गईं. जिस स्कूल में महिला टीचर पढ़ाती है, वहां पढ़ने वाले छात्रों के अभिभावकों को जब इसका पता चला तो उन्होंने इस पर आपत्ति जताई. साथ ही महिला टीचर को स्कूल से निकाल देने की मांग तक कर डाली.

मामला, इटावा के इकदिल नगर पंचायत के एक गांव में स्थित प्राइमरी स्कूल का है. महिला शिक्षिका को रील्स बनाने का बहुत शौक है. वह चाहती थी कि ज्यादा से ज्यादा लोग उसे इंस्टाग्राम पर फॉलो करें. इसके लिए उसने खुद के अश्लील वीडियो बनाए और वहां पोस्ट कर दिए. महिला को लगा कि इससे उसके फॉलोअलर्स बढ़ जाएंगे. लेकिन हुआ इसके उलट. उसके स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों के परिजनों को इसका पता चल गया. फिर उन्होंने जमकर हंगामा किया.

ग्रामीणों का कहना है कि हमारे बच्चे इस स्कूल में पढ़ते हैं. उन पर महिला शिक्षक की इस हरकत का क्या असर पड़ेगा? इसलिए बेहतर होगा कि टीचर को स्कूल से निकाल दिया जाए. वहीं, जब इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार से बात की गई तो उन्होंने वीडियो देखने के पश्चात तत्काल जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए हैं.

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close