[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

CG Vidhansabha Satra: महतारी वंदन योजना से कैसे कटे हितग्राहियों के नाम? सदन में छिड़ी बहस, कांग्रेस ने किया वॉकआउट

रायपुर। CG Vidhansabha Satra:  छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में शुक्रवार को महतारी वंदन योजना को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने योजना के क्रियान्वयन, अपात्र हितग्राहियों और नई विवाहित महिलाओं को लाभ नहीं मिलने का मुद्दा सदन में उठाया।

उमेश पटेल ने सरकार से पूछा कि प्रदेश में वर्तमान में योजना का लाभ कितने हितग्राहियों को मिल रहा है और 1 लाख 55 हजार 655 महिलाओं के नाम सूची से किस आधार पर हटाए गए। उन्होंने यह भी जानना चाहा कि आज की स्थिति में कितनी महिलाओं का महतारी वंदन योजना का भुगतान रुका हुआ है।

जवाब में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि जिन हितग्राहियों का ई-केवाईसी (e-KYC) नहीं हुआ, जिनकी मृत्यु हो चुकी है या अन्य तकनीकी एवं पात्रता संबंधी कारण हैं, उनके कारण आंकड़ों में अंतर दिखाई दे रहा है। उन्होंने बताया कि जिन महिलाओं को पहले योजना की राशि मिल चुकी थी, उनका ई-केवाईसी पूरा नहीं होने के कारण फिलहाल भुगतान रोका गया है।

मंत्री ने सदन को बताया कि करीब 2 प्रतिशत हितग्राहियों की राशि फिलहाल रुकी हुई है। इस पर उमेश पटेल ने कहा कि विभागीय अधिकारियों के अनुसार मई तक केवल 37 हजार मामलों का आंकड़ा बताया गया था, जबकि अब करीब 1 लाख 17 हजार महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि मार्च 2024 से पोर्टल बंद होने के कारण नई विवाहित महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। आखिर उनके लिए पोर्टल कब खोला जाएगा?

CG Vidhansabha Satra: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जवाब देते हुए कहा कि यह विष्णु देव साय की सरकार है और नई पात्र महिलाओं को लाभ देने के लिए पोर्टल बहुत जल्द खोला जाएगा।हालांकि मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने सदन में हंगामा किया। इसके बाद कांग्रेस विधायकों ने विरोध जताते हुए विधानसभा से बहिर्गमन (वॉकआउट) कर दिया।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close