Breaking news
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशदेश-विदेशबिहारब्रेकिंग न्यूज़

सहरसा–मानसी और सहरसा–पूर्णिया रूट पर 36 रेलवे फाटकों पर बनेगा ओवरब्रिज: गेट बंद होंगे, गेटमैन होंगे शिफ्ट

राइट्स एजेंसी ने सर्वे रिपोर्ट दी, डीपीआर इसी महीने भेजा जाएगा समस्तीपुर मंडल को; रेलवे बोर्ड की मंजूरी के बाद शुरू होगा काम

सहरसा : सहरसा–मानसी और सहरसा–पूर्णिया रेलखंड पर जल्द ही जाम और दुर्घटनाओं से राहत मिलने वाली है। इन दोनों रूट पर कुल 36 रेलवे फाटकों पर रेलवे ओवरब्रिज (ROB) बनाने की बड़ी योजना अस्तित्व में आ गई है।

राइट्स एजेंसी ने सभी चिह्नित फाटकों का सर्वे पूरा कर ज्वाइंट रिपोर्ट तैयार कर ली है। अब इसी महीने डीपीआर तैयार कर समस्तीपुर रेल मंडल को भेजा जाएगा। मंडल मुख्यालय से स्वीकृति मिलने के बाद प्रस्ताव रेलवे बोर्ड तक जाएगा। बोर्ड की मंजूरी और फाइनेंस अप्रूवल मिलते ही निर्माण प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी।

रेलवे और बिहार सरकार के बीच इस परियोजना को लेकर पहले ही सहमति बन चुकी है। राशि स्वीकृति के बाद राज्य सरकार नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) जारी कर देगी।

सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखकर तैयार हो रहा मास्टर प्लान

ओवरब्रिज निर्माण के बाद संबंधित सभी रेलवे फाटक बंद कर दिए जाएंगे और यहां तैनात गेटमैन को अन्य स्थानों पर शिफ्ट किया जाएगा। रेलवे सूत्रों के अनुसार निर्माण समयसीमा स्वीकृति के बाद तय की जाएगी, लेकिन इसे प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा।

मधेपुरा में 6 ओवरब्रिज

इस परियोजना के तहत मधेपुरा जिले में 6 रेलवे ओवरब्रिज बनेंगे, जिनका सर्वे पूरा हो चुका है।

स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि परियोजना पूरी होने पर

जाम से मिलेगी स्थायी राहत

फाटक पर दुर्घटनाओं में कमी आएगी

आवागमन होगा सुगम

Advertisement

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close