Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबररायपुर

Raipur News: पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने पर भड़के सीएम साय, वीडियो जारी कर कही ये बात

रायपुर। Raipur News: बिहार में बीते दिनों महागठबंधन की वोट अधिकार यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाषण देते हुए पीएम मोदी और उनकी मां हीराबेन के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। जिसके बाद से ही बिहार में सियासत तेज हो गई है। हर कोई उनकी निंदा कर रहा है। वहीं इस बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट कर कहा कि, ‘कांग्रेस हमेशा से समाज के पिछड़े और आदिवासियों का अपमान करती रही है। मोदीजी को भी बार-बार इसलिए ही गालियाँ देते रहते हैं ये क्योंकि वे ओबीसी समाज से आते हैं। दिन-रात बिना थके, बिना रुके कार्य करने वाले, यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी को कांग्रेस/राजद के राजनीतिक मंच से मोदीजी को गाली देने की जितनी भर्त्सना की जाय वह कम है। बिहार की जनता निश्चित ही कांग्रेस-राजद को इस हरकत पर मुंहतोड़ जवाब देगी।

कांग्रेस और आरजेडी के मंच से आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लिए की गई अभद्र टिप्पणी केवल एक व्यक्ति पर आघात नहीं है, यह पूरे भारत की आत्मा और संस्कृति पर चोट है। प्रधानमंत्री जी का जीवन हर भारतवासी के लिए प्रेरणा है। एक साधारण परिवार से निकलकर, माँ के संघर्षों और संस्कारों से गढ़ा पुत्र आज राष्ट्र सेवा में पूरी निष्ठा से समर्पित है और विश्व मंच पर भारत का गौरव बढ़ा रहा है।

Raipur News: इसलिए प्रधानमंत्री जी का अपमान वास्तव में 140 करोड़ भारतीयों की भावनाओं का अपमान है। बिहार की जनता निश्चित ही इस तरह की ओछी और नकारात्मक राजनीति को नकारेगी और लोकतांत्रिक तरीके से इसका जवाब देगी।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close