Breaking news
Advertisement
bastarछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

नक्सलियों के खात्मे की उलटी गिनती शुरू, 12 हार्डकोर माओवादियों ने किया सरेंडर, कई बड़ी घटनाओं में थे शामिल

बीजापुर। Bijapur Naxalites Surredner: छत्तीसगढ़ में अब नक्सलवाद के खात्मे का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। सुरक्षाबलों के लगातार प्रयासों के फलस्वरूप नक्सली लगातार सरेंडर कर मुख्य धारा में लौट रहे हैं। वहीं एक बार फिर बीजापुर में 12 हार्डकोर नक्सलियों ने सरेंडर किया। सरकार की महत्वपूर्ण योजना “नियद नेल्लानार” और पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर कुल 12 सशस्त्र माओवादी ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया। इनमें 08 महिलाएं और 04 पुरुष शामिल नक्सली हैं।

बता दें कि, आत्मसमर्पण करने वाले सभी माओवादिओं पर कुल 54 लाख रुपये का इनाम घोषित था। अपने साथ उन्होंने AK-47 और दो SLR राइफल surrender की। पुलिस के अनुसार, ये माओवादी फायरिंग, आईडी ब्लास्ट और आगजनी जैसी घटनाओं में शामिल रहे हैं। इन नक्सलियों ने बस्तर आईजी पी.सुंदरराज, सीआरपीएफ डीआईजी देवेन्द्र सिंह नेगी, पुलिस अधीक्षक डॉ.जितेन्द्र यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूलेण्डन यार्क, डीएसपी शरद जायसवाल, उप पुलिस अधीक्षक विनीत साहू एवं अन्य अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

Bijapur Naxalites Surredner: पुलिस ने आत्मसमर्पण करने वाले सभी माओवादी को 50-50 हजार रुपये नगद प्रदान किए। जानकारी के अनुसार, वर्ष 2026 में अब तक 888 माओवादी ने आत्मसमर्पण किया है, जबकि 1163 माओवादी गिरफ्तार किए गए और 231 माओवादी मुठभेड़ में ढेर किए गए हैं। पी. सुंदरराज, आईजी, बस्तर ने कहा, सरकार की योजनाएं और पुनर्वास नीति नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव ला रही है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close