नहीं रहे ‘अंग्रेजों के जमाने के जेलर’, दिवाली के दिन ही एक्टर का निधन, फिल्म जगत में शोक
नई दिल्ली। Asrani Passed Away: बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां मशहूर कॉमेडियन और एक्टर असरानी का 84 वर्ष का आयु में निधन हो गया है। जिससे की फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। हर कोई उनके निधन से दुखी है। बताया गया कि वे पिछले पांच दिन से अस्पताल में थे। उनकी लंग्स में पानी भर गया था।
एक्टर के मैनेजर बाबुभाई थीबा ने जानकारी दी कि असरानी का स्वास्थ्य पिछले कुछ समय से ठीक नहीं था और कल दिवाली के दिन उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्होंने बताया कि, निधन से पहले असरानी ने अपनी पत्नी के सामने इच्छा जाहिर की थी कि उनकी मौत की खबर किसी को न दी जाए। वे कोई शोर शराबा नहीं चाहते थे। इसलिए निधन के तुरंत बाद सांताक्रूज के शांतिनगर स्थित श्मशान में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
Asrani Passed Away: बता दें कि, बॉलीवुड के सदाबहार हास्य कलाकार असरानी का पूरा नाम गोवर्धन असरानी था। फिल्म ‘शोले’ में उनकी ‘अंग्रेज़ों के जमाने का जेलर’ वाली भूमिका आज भी दर्शकों को खूब हँसाती है। असरानी ने 1960 के दशक से अपने करियर की शुरुआत की और 400 से अधिक फिल्मों में काम किया।




