[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़बड़ी खबर

नक्सल ऑपरेशन में मिली कामयाबी के बाद CG आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जवानों से करेंगे मुलाकात

 

रायपुर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जून माह के अंतिम सप्ताह में छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे। इस दौरान वे नक्सल विरोधी अभियानों में शामिल सुरक्षाबलों के जवानों से मुलाकात करेंगे और उनके साहस को सराहेंगे।

 

हाल ही में नक्सल मोर्चे पर सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। इसके बाद दिल्ली में अमित शाह ने अभियान से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों को सम्मानित किया था। अब वे स्वयं छत्तीसगढ़ आकर जमीनी स्तर पर लड़ रहे जवानों से मिलकर उनका मनोबल बढ़ाएंगे।

 

अधिकारियों की मानें तो केंद्रीय गृह मंत्री का यह दौरा सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ा संदेश होगा और नक्सलवाद के खिलाफ चल रही लड़ाई को और अधिक मजबूती मिलेगी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close