Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मौसमरायपुर

प्रदेश में शीतलहर से मिलेगी राहत, हवाओं की दिशा में बदलाव से ठिठुरन होगी कम

रायपुर। CG Weather News: प्रदेशभर में ठंड का सीतम जारी है। वहीं इस बीच छत्तीसगढ़ में शीतलहर से राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, हवा की दिशा में बदलाव होने से ठंड कम होने की संभावना है। राज्य में पहले दौर की ठंड काफी लंबी थी, लेकिन अब तापमान में क्रमिक वृद्धि हो रही है।

वहीं अंबिकापुर जिला सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया। इसी के साथ ही रायपुर में 14 डिग्री, बिलासपुर में 13.3 डिग्री, पेंड्रा में 10.8 डिग्री, जगदलपुर में 10.9 डिग्री, दुर्ग में 11 डिग्री, और राजनांदगांव में 11.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

CG Weather News: मौसम विभाग के अनुसार, अगले पाँच दिनों के भीतर प्रदेश के कई जिलों में रात का पारा 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, जिससे लोगों को ठिठुरन से राहत मिलने की उम्मीद है।

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close