GST New Rates: दिवाली पहले देशवासियों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, टैक्स फ्री होंगी ये चीजें
नई दिल्ली। GST New Rates: दिवाली से पहले सरकार ने आम आदमी को एक बड़ी राहत दी है। कल यानी बुधवार को जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए। जिसमें सरकार ने 100 से भी ज्यादा चीजों पर टैक्स कम कर दिया है, जिससे की आमआमदी को बड़ी राहत मिलेगी। बता दें कि, नई दरें 22 सितंबर 2025 से पूरे देश में लागू हो जाएंगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसकी जानकारी दी।
बता दें कि, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जानकारी देते हुए बताया कि, दूध, रोटी, पराठा, छेना समेत कई फूड आइटम GST फ्री होंगे। वहीं इंडिविजुअल हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस पर भी टैक्स नहीं लगेगा। 33 जीवन रक्षक दवाएं, दुर्लभ बीमारियों और गंभीर बीमारियों के लिए दवाएं भी टैक्स फ्री होंगी। इसकी के साथ ही लग्जरी आइटम्स और तंबाकू प्रोडक्ट्स पर अब 28% की जगह 40% GST लगेगा। मध्यम और बड़ी कारें, 350cc से ज्यादा इंजन वाली मोटरसाइकिलें इस स्लैब में आएंगे। आम आदमी की कई वस्तुओं जैसे हेयर ऑयल, टॉयलेट सोप बार, शैंपू, टूथब्रश, टूथपेस्ट, साइकिल, टेबलवेयर, किचनवेयर और अन्य घरेलू सामान पर जीएसटी को 18 प्रतिशत या 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है।
वहीं एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि, अपने स्वतंत्रता दिवस भाषण के दौरान, मैंने जीएसटी में अगली पीढ़ी के सुधार लाने के हमारे इरादे के बारे में बात की थी। केंद्र सरकार ने व्यापक जीएसटी दरों को युक्तिसंगत बनाने और प्रक्रियागत सुधारों के लिए एक विस्तृत प्रस्ताव तैयार किया था, जिसका उद्देश्य आम आदमी के जीवन को आसान बनाना और अर्थव्यवस्था को मज़बूत करना है।
GST New Rates: यह बताते हुए खुशी हो रही है कि @GST_Council, जिसमें केंद्र और राज्य शामिल हैं, ने सामूहिक रूप से केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी दरों में कटौती और सुधारों पर प्रस्तुत प्रस्तावों पर सहमति व्यक्त की है, जिससे आम आदमी, किसानों, एमएसएमई, मध्यम वर्ग, महिलाओं और युवाओं को लाभ होगा। व्यापक सुधार हमारे नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाएंगे और सभी के लिए, विशेष रूप से छोटे व्यापारियों और व्यवसायों के लिए व्यापार करने में आसानी सुनिश्चित करेंगे।
https://x.com/narendramodi/status/1963285580940546131




