[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur News: PWD का ये कैसा कारनामा, 24 घंटे भी नहीं टिक सकी सड़क, मंत्री के निर्देशों की ऐसी अनदेखा

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur News: राजधानी रायपुर में एक बार फिर पीडब्ल्यूडी विभाग की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। गुणवत्ता को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। सड़कें आखिर कितनी टिकाऊ हैं, यह सवाल इसलिए क्योंकि जिस सड़क से रोज मुख्यमंत्री, मंत्री, बड़े अफसर और जनप्रतिनिधि गुजरते हैं। वहीं सड़क 24 घंटे भी टिक नहीं पाई।

PM Modi Government 12 Years: ‘नेतृत्व की नीयत साफ हो तो परिवर्तन संभव है’, PM मोदी के 12 साल पूरे, गृहमंत्री शाह और अभिनेता अनुपम खेर ने दी बधाई

बता दें कि, रायपुर एक्सप्रेस-वे पर कल शाम को बनी सड़क अगले ही दिन उखड़ने लगी। कहीं डामर गायब, कहीं बजरी बाहर, तो कहीं सतह पर दरारें ऐसे में गुणवत्ता पर बड़े सवाल खड़े होना लाजिमी है।  हैरानी की बात ये है कि मुख्यमंत्री लगातार गुणवत्तापूर्ण और परफॉर्मेंस गारंटी आधारित निर्माण की बात कर रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।

Narayanpur News : फिर गर्माया धर्मांतरण का मुद्दा, ‘प्रेस’ लिखी गाड़ी से गांव पहुंचे पास्टर, विरोध के बाद दोनों पक्षों में झड़प

Raipur News: आरोप है कि सड़क निर्माण में गंभीर लापरवाही और गुणवत्ता से समझौता किया गया, जिसका नतीजा चंद घंटों में सामने आ गया। मामला उजागर होते ही पीडब्ल्यूडी के अधिकारी आनन-फानन में मौके पर पहुंचे और सड़क की खामियों पर डामर की नई परत चढ़ाकर लीपापोती करते नजर आए। ऐसे में अब बड़ा सवाल ये है कि आखिर जनता के टैक्स के पैसों से हो रहे निर्माण कार्यों में इतनी बड़ी लापरवाही क्यों? क्या जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों पर कार्रवाई होगी या फिर हर बार की तरह मामला दबा दिया जाएगा?

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close