[t4b-ticker]
Advertisement
crimeछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur Crime News: राजधानी में आधी रात खूनी खेल, दो अलग-अलग वारदातों में दो युवकों की चाकू मारकर हत्या, लोगों में फैली दहशत

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur Crime News:  राजधानी रायपुर में अपराध की दो वारदातों ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। डीडी नगर थाना क्षेत्र में कल आधी रात अलग-अलग स्थानों पर चाकूबाजी की दो घटनाएं सामने आईं, जिनमें दो युवकों की मौत हो गई। दोनों घटनाओं के बाद इलाके में तनाव और दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहली वारदात में रायपुरा चौक स्थित सुमीत बाजार के सामने टिकेंद्र देवांगन की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, इस वारदात में आरोपी कैलाश निषाद भी गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसका इलाज एम्स अस्पताल में चल रहा है जहां उसकी भी हालत नाजुक बताई जा रही है।

Maharashtra Ventilator Blast: अस्पताल के वेंटिलेटर में धमाके के बाद लगी भीषण आग, शिशु वार्ड में भर्ती 3 नवजातों की मौत, मचा हड़कंप

बताया जा रहा है कि आधी रात करीब 11 बजे आरोपी कैलाश निषाद सुमीत बाजार के सामने अपनी नाबालिग मंगेतर के साथ सड़क किनारे बैठा हुआ था तभी टिकेंद्र देवांगन अपने एक दोस्त के साथ आया और आते ही कैलाश को चाकू मार जो उसके सीने में लगा तभी विवाद के दौरान कैलाश ने चाकू छीनकर टिकेंद्र के सीने,पेट पर चाकू से कई वार कर दिये जिसको पास के नजदीकी निजी अस्पताल ले जाने पर मौजूद डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया। इस बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने कैलाश को एम्स अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज जारी है लेकिन हालत काफी नाजुक बताई जा रही है।

परिजनों के मुताबिक दोनों के बीच किस बात का विवाद था इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है वही पुलिस के पास भी हत्या का कोई कारण की जानकारी नहीं है लेकिन पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घायल कैलाश पूर्व में चोरी के मामले में जेल जा चुका है।फिलहाल डीडी नगर थाना पुलिस मामला दर्जकर वारदात के समय मौजूद एक फरार युवक की तलाश में जुटी हुई है।

दूसरी वारदात न्यू चंगोराभाठा से सामने आई

वहीं दूसरी हत्या की वारदात भी डीडी नगर थाना इलाके के न्यू चंगौराभाठा इलाके में सामने आई है। जहां देर रात करीब 12 बजे भोला विश्वकर्मा अपने एक दोस्त के साथ मौहल्ले में ही घर के बाहर बैठा हुआ था, तभी आरोपी आशीष यादव अपने 5-10 साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और विवाद के बाद साथ लाये चाकू से भोला विश्वकर्मा पर ताबड़तोड वार कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौहल्ले में हल्ला होने के बाद घर से बाहर निकले लोगों ने 108 एम्बुलेंस से भोला को मेकाहारा अस्पताल पहुंचाया जहां देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई।

Guna News: रिफाइंड ऑयल से भरा टैंकर पलटा,तेल लूटने की मची होड़, बाल्टी-कैन लेकर दौड़े लोग, देखें वीडियो

Raipur Crime News: परिजनों के मुताबिक, आरोपी आशीष और मृतक भोला के बीच होली के समय हुए मामूली विवाद के बाद से रंजिश चल रही थी और कई बार विवाद भी हो चुका, लेकिन कल देर रात फिर से आमने सामने होने के बाद पुरानी रंजिश का परिणाम हत्या के रूप में सामने आया है। वारदात के बाद आरोपी आशीष यादव अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया तड़के सुबह से पुलिस ने छापमारी कर नाबालीग समेत 5 आरोपियों को गिरफतार कर लिया है। गौरतलब है कि राजधानी रायपुर में अगस्त माह में ही अबतक करीब 12 हत्याएं हो चुकी है। फिलहाल डीडी नगर थाना पुलिस आशीष यादव समेत सभी आरोपियों की तलाश में जुटी है साथ ही कई संदेहियों से पूछताछ में जुटी है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close