[t4b-ticker]
Advertisement
गौरेला पेंड्रा मरवाहीछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़हादसा

CG Road Accident: पलक झपकते ही तबाह हुआ परिवार, भीषण सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत

पेंड्रा। CG Road Accident: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। पेंड्रा नगर स्थित राय पेट्रोल पंप के पास हुए भीषण सड़क हादसे में कोयला लदे एक ट्रेलर ने स्कूटी सवार परिवार को अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में पिता और उनके मासूम बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान तेरस भारिया और उनके पुत्र राजू भारिया के रूप में हुई है। दोनों कुडकई गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे में घायल महिला, जो मृतक की पत्नी है, को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

Supreme Court: जज के सामने हंगामा, सुरक्षा कर्मियों से धक्का-मुक्की, सुप्रीम कोर्ट में हंगामा करने वाला आरोपी प्रबल प्रताप सिंह गिरफ्तार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर चालक ओवरटेक करने के दौरान नियंत्रण खो बैठा और स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्र हो गए, जिससे कुछ समय के लिए मुख्य मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा।

CG Vidhan Sabha Session: प्रश्नकाल में उठा अमानक प्रतिबंधित दवा खरीदी का मामला, यूनिक्योर इंडिया लिमिटेड को लेकर सरकार से पूछे गए सवाल

CG Road Accident: दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन ग्रामीणों ने उसका पीछा कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पेंड्रा पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही बताई जा रही है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close