IPS P Sundarraj: IPS पी. सुंदरराज को मिली बड़ी जिम्मेदारी, NIA में IG पद पर नियुक्ति, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी
रायपुर। IPS P Sundarraj: छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी पी. सुंदरराज को केंद्र सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। केंद्र सरकार ने उनकी प्रतिनियुक्ति (डेपुटेशन) को मंजूरी देते हुए उन्हें राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) में इंस्पेक्टर जनरल (IG) पद पर नियुक्त किया है। इस नियुक्ति को छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
Read More: Pink Patrol Team: पिंक पेट्रोलिंग का सराहनीय कदम, बिछड़े हुए बच्चे को माँ से मिलवाया, घंटो भटक रही थी मां
बता दें कि, पी. सुंदरराज लंबे समय से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अपनी प्रभावी कार्यशैली, रणनीतिक नेतृत्व और सुरक्षा अभियानों के सफल संचालन के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने राज्य के विभिन्न संवेदनशील जिलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं और नक्सल उन्मूलन अभियानों में उनकी भूमिका काफी अहम रही है।
केंद्र सरकार द्वारा NIA जैसे देश के प्रमुख आतंकवाद और राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों की जांच करने वाले केंद्रीय एजेंसी में उन्हें IG पद की जिम्मेदारी सौंपा जाना उनके अनुभव और कार्यकुशलता का प्रमाण माना जा रहा है। सुरक्षा और खुफिया मामलों की गहरी समझ रखने वाले सुंदरराज अब राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जांच और सुरक्षा संबंधी मामलों की निगरानी करेंगे।
Read More: Moradabad Accident: पलभर में उजड़ गया परिवार, रोडवेज बस की टक्कर से गर्भवती महिला और बच्चे समेत 3 की मौत
IPS P Sundarraj: पुलिस और प्रशासनिक हलकों में उनकी नियुक्ति को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। अधिकारियों का मानना है कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में काम करने का उनका अनुभव NIA के कार्यों को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा। छत्तीसगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी पी. सुंदरराज को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उनकी यह नियुक्ति राज्य के पुलिस महकमे के लिए गौरव का विषय मानी जा रही है।





