Breaking news
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबंगलादेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, हिंदू युवक को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, 2 न्यूज चैनल में भी लगाई आग

ढाका। Violence In Bangladesh: बांग्लादेश में हाल ही में शरीफ उस्मान हादी (उस्मान हादी) की मौत के बाद हिंसा भड़क गई है। यह हिंसा मुख्य रूप से ढाका में फैली, जहां प्रदर्शनकारियों ने अखबारों के कार्यालयों पर हमला किया। अंतरिम सरकार के प्रमुख मुहम्मद यूनुस ने शांति की अपील की है।

बता दें कि, हादी 2024 के छात्र आंदोलन के प्रमुख नेता थे, जिनकी सिंगापुर में मौत के बाद इंकलाब मंच के समर्थकों ने उग्र प्रदर्शन शुरू किए। प्रदर्शनकारियों ने प्रोथोम आलो और डेली स्टार जैसे अखबारों के भवनों पर तोड़फोड़ की आग के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार एक युवक को पीट-पीटकर मारा डाला और शव को नग्न करके एक पेड़ से लटका कर आग लगा दी। मृतक की पहचान दीपू चंद्र दास के रूप में की गई है।

वहीं इसके अलावा पूर्व राष्ट्रपति शेख मुजीबुर्रहमान के आवास में भी तोड़फोड़ की गई है और शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग के ऑफिस को भी जला दिया गया है। इस हिंसा से ढाका यूनिवर्सिटी क्षेत्र और शाहबाग चौराहा प्रभावित हुआ, जहां नारे लगाए गए। भारतीय हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों को घरों में रहने की सलाह दी।

Violence In Bangladesh: यूनुस सरकार पर भारत-विरोधी भावनाओं को बढ़ावा देने के आरोप लगे हैं, जो आगामी चुनावों से जुड़े हैं। यह हिंसा 2024 की quota विरोधी आंदोलनों की याद दिलाती है, जब शेख हसीना की सरकार गिरी थी। हिंदू समुदाय पर भी हमलों की पुरानी घटनाएं रही हैं, लेकिन वर्तमान हिंसा मुख्यतः राजनीतिक है।

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close