[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

सीएम विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक,बस्तर के विकास पर बड़ा फैसला संभव

प्रविंस मनहर/रायपुर – आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद यानी कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी,खासकर बस्तर क्षेत्र के विकास को लेकर बड़े फैसले लिए जाने की संभावना जताई जा रही है। नया रायपुर स्थित मंत्रालय, महानदी भवन, में आज सुबह 11:30 बजे कैबिनेट बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक कई मायनों में खास मानी जा रही है, क्योंकि बस्तर में नक्सलवाद के प्रभाव में कमी आने के बाद यह पहली कैबिनेट बैठक है। ऐसे में सरकार की प्राथमिकता अब बस्तर के समग्र विकास पर केंद्रित नजर आ रही है। सूत्रों के मुताबिक,बैठक में बस्तर में इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसर बढ़ाने को लेकर बड़े निर्णय लिए जा सकते हैं। इसके अलावा राज्य की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की भी समीक्षा की जाएगी।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close