[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

रायपुर पहुंचे सचिन पायलट, कांग्रेस संगठन की मजबूती और मानसून सत्र की रणनीति पर होंगी मैराथन बैठकें

 

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। उनके नेतृत्व में राजधानी में कांग्रेस की मैराथन बैठकें होंगी, जिनमें विधायक, पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष और संगठन विभागों के प्रमुख भाग लेंगे। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य संगठन की मजबूती, राज्य की कानून-व्यवस्था की समीक्षा और आगामी मानसून सत्र की रणनीति तय करना है।

राज्य की कानून-व्यवस्था पर सचिन पायलट का हमला

रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में सचिन पायलट ने राज्य सरकार और बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “राज्य की कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। ऐसा लगता है कि सरकार दिल्ली से चल रही है, रायपुर से नहीं। जिन्हें शासन चलाने के लिए जनता का आशीर्वाद मिला है, वो भी हर छोटे-बड़े निर्णय के लिए दिल्ली की ओर देख रहे हैं।”

 

नक्सलवाद पर अमित शाह के बयान पर प्रतिक्रिया

गृह मंत्री अमित शाह द्वारा मानसून में भी नक्सलियों को “सोने नहीं देंगे” वाले बयान पर पायलट ने कहा, “हम हिंसा के खिलाफ हैं, लेकिन कार्रवाई पारदर्शी और संवेदनशील होनी चाहिए। आंतरिक सुरक्षा पर कदम उठाते वक्त सभी को विश्वास में लेना जरूरी है।” उन्होंने कहा कि हमारे जवान बड़ी बहादुरी से अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं, इसलिए सरकार को सोच-समझकर कठोर कदम उठाने चाहिए।

 

कांग्रेस संगठन की गहराई से होगी समीक्षा

सचिन पायलट ने कहा कि इस दौरे के दौरान संगठनात्मक समीक्षा की जाएगी। पार्टी कार्यकारिणी, जिला अध्यक्ष और प्रमुख विभागों के साथ बैठकों में अब तक के कार्यों की रिपोर्ट ली जाएगी। साथ ही 2025 के लिए संगठन की नई रणनीति और ढांचे की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि “राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस साल को संगठन निर्माण के लिए समर्पित किया है। बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठन में जो बदलाव जरूरी हैं, उन पर गंभीरता से चर्चा होगी।”

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close