पति को दूसरी औरत के साथ देख आगबबूला हुई पत्नी, बीच सड़क पर मचा बवाल, दोनों पक्षों में जमकर हुई मारपीट
रायपुर। Raipur News: रायपुर के अंबेडकर चौक पर 4 अक्टूबर की रात 9 बजे एक पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। जहां एक महिला और उसके मायकों वालों ने महिला के पति को किसी दूसरी महिला के साथ देखा और उसका पीछा करते हुए कार रूकवाकर बीच सड़क पर ही मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है और मामले की जांच की।
रिपोर्ट के मुताबिक, मौदहापारा निवासी फिजा रजा ने पुलिस को बताया कि, दो साल पहले उसकी शादी हुई थी। पति मोहम्मद इरफान द्वारा लड़ाई झगड़ा करने से वह अधिकतर अपने मायके में रहती है। उनका एक साल का है। चार अक्टूबर को वह अपने भाई शाहिल के साथ थी। उसने देखा कि, उसका पति न्यू शांतिनगर के पास से एक महिला को अपनी कार में बैठाकर ले जा रहा है। तब दोनों का पीछा किया। पीछा करने का पता चलने पर पति ने कार की रफ्तार तेज कर दी और अंबेडकर चौक के पास एक ऑटो वाले को ठोकर मारकर गाड़ी रोकी। जिसके बाद महिला और उसके मायके वाले पहुंचे तो पति व महिला ने गालीगलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
Raipur News: इसी बीच पति के बुलाने पर इमरान अशरफी व हुसैन भी आए और मारपीट करने लगे। पुलिस ने मोहम्मद इरफान, इमरान असरफी, हुसैन एवं महिला के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। इधर मोहम्मद इरफान खान की रिपोर्ट पर मारपीट के आरोप में फिजा रजा, शाहिल अहमद एवं अन्य के खिलाफ भी पुलिस ने मारपीट गालीगलौज के आरोप में जुर्म दर्ज किया है ।दोनों रिपोर्ट के आधार पर पुलिस जाँच कर रही है।




