Milk Price Hike: आम आदमी को महंगाई की एक और मार, 1 सितंबर से महंगा होगा दूध, देने होंगे इतने रुपए
मुंबई। Milk Price Hike: मुंबई में दूध खरीदने वाले परिवारों की जेब पर एक बार फिर अतिरिक्त बोझ पड़ने वाला है। 1 सितंबर 2026 से शहर में तबेला दूध की कीमतों में ₹9 प्रति लीटर की बढ़ोतरी लागू होगी। यह बदलाव पैकेट वाले दूध पर नहीं, बल्कि तबेलों और डेयरियों से मिलने वाले खुले दूध पर किया गया है। नई दर लागू होने के बाद ₹93 प्रति लीटर मिलने वाला तबेला दूध अब ₹102 प्रति लीटर में मिलेगा। संशोधित कीमतें 1 सितंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक प्रभावी रहेंगी।
Bilaspur Violence: बिलासपुर में हिंसक झड़प के बाद धारा 163 लागू, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
पशु आहार और चारे की बढ़ी लागत बनी वजह
दूध उत्पादकों का कहना है कि पिछले कुछ समय में डेयरी संचालन का खर्च लगातार बढ़ा है। पशुओं के चारे, खली और आहार की कीमतों में तेजी से वृद्धि हुई है। कुछ पशु आहार की कीमतों में करीब 25 फीसदी तक इजाफा होने का दावा किया गया है। उत्पादकों के मुताबिक बढ़ती लागत के बीच मौजूदा ₹93 प्रति लीटर की दर पर दूध की बिक्री जारी रखना मुश्किल हो रहा था। इसी वजह से नई कीमत तय करने का फैसला लिया गया है।
त्योहारी सीजन से पहले बढ़ेगा घरेलू खर्च
दूध की कीमतों में यह वृद्धि ऐसे समय हो रही है, जब त्योहारी सीजन शुरू होने वाला है। रोजाना तबेला दूध इस्तेमाल करने वाले परिवारों के मासिक बजट पर इसका सीधा असर पड़ेगा। 1 सितंबर से मुंबई में खुले दूध के लिए उपभोक्ताओं को हर लीटर ₹102 चुकाने होंगे। यानी मौजूदा कीमत के मुकाबले रोजाना एक लीटर दूध लेने वाले परिवार को महीने में करीब ₹270 अतिरिक्त खर्च करना पड़ेगा।




