Sawan Somwar 2026: त्रिवेणी संगम पर स्थित है महादेव का ये मंदिर, माता सीता ने अपने हाथों से की थी शिवलिंग की स्थापना
गरियाबंद। Sawan Somwar 2026: 30 जुलाई से सावन माह की शुरूआत हो चुकी है और आज सावन का पहला सोमवार है। सुबह से ही शिवालयों में श्रध्दालुओं की भीड़ उमड़ी है। वहीं प्रसिद्ध बाबा कुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर में आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह 4 बजे से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर शिवमय हो उठा।
MP Patwari Strike: आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर प्रदेशभर के पटवारी, कई सेवाएं होंगी प्रभावित
त्रिवेणी संगम पर स्थित इस प्राचीन मंदिर में छत्तीसगढ़ सहित आसपास के जिलों और पड़ोसी राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचे। भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की।बाबा कुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर पैरी, सोंढूर और महानदी के पवित्र त्रिवेणी संगम तट पर स्थित है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, वनवास काल के दौरान माता सीता ने अपने हाथों से यहां शिवलिंग की स्थापना की थी। इसी कारण इस धाम का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है और सावन माह में यहां श्रद्धालुओं की संख्या कई गुना बढ़ जाती है। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि बाबा कुलेश्वरनाथ के दरबार में सच्चे मन से मांगी गई हर मनोकामना पूर्ण होती है। इसी आस्था के साथ श्रद्धालु जल, बेलपत्र, धतूरा और अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।
Sawan Somwar 2026: श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर और आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और प्रशासन की टीम व्यवस्था बनाए रखने में जुटी रही, वहीं स्वयंसेवकों ने भी दर्शन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग किया। सावन के पहले सोमवार पर बाबा कुलेश्वरनाथ धाम में दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा।




