[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Anti Paper Leak Bill: लोकसभा में पेश हुआ एंटी पेपर लीक बिल विधेयक-2026, प्रश्नपत्र लीक पर और सख्त होगी कार्रवाई

नई दिल्ली। Anti Paper Leak Bill: केंद्र सरकार ने प्रतियोगी और भर्ती परीक्षाओं में प्रश्नपत्र लीक तथा अन्य अनुचित गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026 लोकसभा में पेश किया। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सदन में यह विधेयक पेश किया। विधेयक पेश किए जाने के दौरान लोकसभा में विपक्ष का हंगामा जारी रहा। विपक्षी सांसद छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के मुद्दे को लेकर लगातार नारेबाजी करते रहे, जिससे सदन की कार्यवाही बाधित होती रही।

Korba Murder News: घर में घुसकर बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, बेटे-बहू पर भी जानलेवा हमला, इलाके में फैली दहशत

इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्षी सदस्यों से शांतिपूर्वक अपनी बात रखने और सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से चलने देने की अपील की। हालांकि, विपक्ष का विरोध जारी रहने के कारण सदन में सामान्य कामकाज नहीं हो सका। लगातार हो रहे शोर-शराबे और व्यवधान को देखते हुए लोकसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

CG Transfer List: इस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, इधर से उधर किए गए कई अधिकारी, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

Anti Paper Leak Bill: सरकार का कहना है कि प्रस्तावित संशोधन का उद्देश्य सार्वजनिक परीक्षाओं की पारदर्शिता और विश्वसनीयता को मजबूत करना तथा प्रश्नपत्र लीक और परीक्षा में अनुचित साधनों के इस्तेमाल पर प्रभावी अंकुश लगाना है। अब इस विधेयक पर संसद में आगे चर्चा और विचार-विमर्श किया जाएगा।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close