बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, पीएम मोदी ने जताया ट्वीट कर जताया दुख
ढाका। Khaleda Zia Passed Away: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की चेयरपर्सन खालिदा जिया का आज 30 दिसंबर 2025 को निधन हो गया। उन्होंने 80 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। उनका निधन ढाका के एवरकेयर अस्पताल में सुबह करीब 6 बजे हुआ, जहां वे लंबे समय से कई बीमारियों जैसे लीवर सिरोसिस, डायबिटीज, हृदय रोग और निमोनिया से जूझ रही थी। बीएनपी ने सोशल मीडिया पर उनके निधन की पुष्टि की और विदेश जाने की योजना रद्द होने के बाद उनकी हालत अचानक बिगड़ गई।
बता दें कि, खालिदा जिया बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की चेयरपर्सन और वे न केवल बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री थी, बल्कि मुस्लिम बहुल देश में लोकतांत्रिक सरकार का नेतृत्व करने वाली दूसरी महिला भी थी। जिन्होंने दो बार यह पद संभाला। वे पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान की पत्नी थी और बांग्लादेश की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर दुख जताया है।
Khaleda Zia Passed Away: उन्होंने कहा कि,’ढाका में पूर्व प्रधानमंत्री और BNP चेयरपर्सन बेगम खालिदा जिया के निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। उनके परिवार और बांग्लादेश के सभी लोगों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दे। बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री के तौर पर, बांग्लादेश के विकास के साथ-साथ भारत-बांग्लादेश संबंधों में उनके महत्वपूर्ण योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। मुझे 2015 में ढाका में उनसे हुई अपनी गर्मजोशी भरी मुलाकात याद है। हमें उम्मीद है कि उनकी सोच और विरासत हमारी साझेदारी को आगे भी राह दिखाती रहेगी। उनकी आत्मा को शांति मिले।’
Deeply saddened to learn about the passing away of former Prime Minister and BNP Chairperson Begum Khaleda Zia in Dhaka.
Our sincerest condolences to her family and all the people of Bangladesh. May the Almighty grant her family the fortitude to bear this tragic loss.
As the… pic.twitter.com/BLg6K52vak
— Narendra Modi (@narendramodi) December 30, 2025




