[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

इस दिन से होगा खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026 का आयोजन, 30 राज्यों के 2500 खिलाड़ी और अधिकारी लेंगे भाग

रायपुर। Khelo India Tribal Games-2026: छत्तीसगढ़ में 25 मार्च से 06 अप्रैल 2026 तक ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026’ का आयोजन किया जाएगा। जिसका उद्देश्य खेलों को बढ़ावा देना और जनजातीय अंचलों की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करना है। यह प्रतियोगिता रायपुर, सरगुजा और बस्तर में आयोजित होगी।

बता दें कि, इस आयोजन में देश के करीब 30 राज्यों से लगभग 2500 खिलाड़ी और अधिकारी हिस्सा लेंगे। इसमें प्रतियोगिता में तीरंदाजी, फुटबॉल, हॉकी, वेटलिफ्टिंग, स्विमिंग और एथलेटिक्स सहित कई खेल शामिल किए गए हैं। इसे लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय  ने आयोजन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।

Khelo India Tribal Games-2026: इस आयोजन में कुल 7 प्रतिस्पर्धात्मक और 2 प्रदर्शनात्मक खेल आयोजित किए जाएंगे. रायपुर में तीरंदाजी, फुटबॉल, हॉकी, वेटलिफ्टिंग, स्वीमिंग और कबड्डी (डेमो), सरगुजा में कुश्ती एवं मलखम्ब (डेमो) तथा बस्तर में एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी. इस प्रतियोगिता में देश के लगभग 30 राज्यों से करीब 2500 खिलाड़ी और अधिकारी भाग लेंगे। वहीं राज्य सरकार ने घोषणा की है कि प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close