
रायपुर। उत्तरप्रदेश के लखीमपुर में हुई घटना मामले को लेकर छत्तीसगढ़ की सियासत तेज हो गई है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा कुछ दिन पहले लखीमपुर के पीड़ितों को 50-50 लाख देने की घोषणा की गई. जिसके बाद मुख्यमंत्री को लगातार विपक्ष निशाने में ले रहा है। जहाँ आज भाजपा के पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर तंज कसते हुए उन्हें राजस्थान जाकर वहाँ के पीड़ितों को भी मुआवजा देने का आग्रह किया है।
इसके साथ ही देवजी भाई पटेल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम स्लीपर कोच का टिकट भी करवा दिया और टिकट को ट्वीट भी किया है। हालांकि देवजी पटेल के इस ट्वीट के बाद अभी तक कांग्रेस की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.
READ MORE: रावण रूपी है छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार, दशहरा आ रहा है….सुनील सोनी ने कांग्रेस को लेकर ये क्या कह दिया!
बीजेपी के पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल ने ट्वीट कर सीएम भूपेश बघेल से सवाल पूछा है कि मुआवज़ा राशि कांग्रेस पार्टी देगी या सरकार? देवजी ने राजस्थान के किसानों को भी 50 लाख रुपए मुआवज़ा देने की मांग की है. जिसके लिए उन्होंने सीएम भूपेश बघेल के लिए राजस्थान जाने रेल टिकट भी कटवा कर भेजा है.
देवजी भाई पटेल ने ट्वीट कर कहा कि प्रिय @bhupeshbaghel जी! आपकी दिल्ली से यूपी तक की मेहनत छत्तीसगढ़ की कर्जदार जनता देख रही है. और पूछ रही है.. कर्ज हमें भरना है, तो अनुदान दूसरे राज्य में क्यों ? हमारे पीड़ित किसानों को क्यों नहीं?
प्रिय @bhupeshbaghel जी!
आपकी दिल्ली से यूपी तक कि मेहनत छत्तीसगढ़ की कर्जदार जनता देख रही है।
और पूछ रही है..-कर्ज हमे भरना है तो अनुदान दूसरे राज्य मे क्यों?
-हमारे पीड़ित किसानों को क्यों नहीं?@INCChhattisgarh @BJP4CGState @shivprakashbjp @blsanthosh @PurandeswariBJP 1/3 pic.twitter.com/Qkdq3s5zeR— देवजी भाई पटेल (@DevjiBhaiPatel_) October 12, 2021
उन्होंने दूसरे ट्वीट में कहा है कि भूपेश जी आपकी एजेंडे वाली संवेदना की कड़ी में एक राजस्थान की घटना का चित्रण और है, जो आपके 10 जनपथी चश्मे से दिख नहीं रहा था. उसे भी देखने आप जाएं. इसलिए जयपुर के ट्रेन की टिकट आपको भेज रहा हूं. 50 लाख लेकर जाएं. प्रार्थना है आपकी यात्रा मंगलमय हो!
पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल ने सीएम भूपेश बघेल को पत्र भी लिखा है. जिसमें कहा है कि आपने लखीमपुर उत्तर प्रदेश में हुई हिसंक घटना के 8 में से 4 पीड़ितों परिवार के एजेंडे अनुसार 50-50 लाख रुपए अनुदान की घोषणा की है. उन्होंने पूछा है कि क्या ये 50-50 लाख रुपए छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी के कोष से दिया जा रहा है. दूसरे प्रदेश में हुई घटना के पीड़ितों को अगर आप ये 50-50 लाख 1000 किमी दूर जाकर बांट रहे है, तो अपने राज्य के सिलगेर में हुए जनजाति समाज के किसानों के नरसंहार पर आपके हाथ-पैर क्यों फूलने लग जाते है.
उन्होंने कहा कि यह मुख्यमंत्री भूपेश के एजेंडे में फिट बैठती हुई एक घटना के संदर्भ में आपका ध्यानाकर्षण चाहता हूँ. आपके चश्में से शायद कांग्रेस शासित राजस्थान में दलित युवक की पीट-पीटकर हुई हत्या का चित्रण नहीं दिखता होगा. इसलिए आपका शुभचिंतक होने के नाते राजस्थान के लिए ट्रेन की टिकट भेज रहा हूँ. जिससे आप वहां भी अपनी संवेदना प्रकट कर 50 लाख रुपए का अनुदान बांट आए. जिससे सुपर परिवार की नजर में आपकी वफादारी बढ़ जाए.
देवजी भाई पटेल ने ये भी कहा भी कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ट्रेन टिकट सुपूर्द करने खुद आना चाहता था, लेकिन जानकारी मिली कि आजकल आप उत्तर प्रदेश और दिल्ली में रहते हैं. इसलिए पत्र व्यवहार के माध्यम से टिकट भेज रहा हूँ.




