[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरबिज़नेसब्रेकिंग न्यूज़

SBI ATM Rule Change: SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 1 अक्टूबर से बदलेंगे ATM और कैश निकासी के नियम, आपकी जेब पर पड़ सकता है असर

नई दिल्ली। SBI ATM Rule Change: अगर आपका सेविंग अकाउंट या सैलरी अकाउंट स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में है, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। बैंक की ओर से 1 अक्टूबर 2026 से कुछ बैंकिंग नियमों में बदलाव किया जा रहा है। इन बदलावों का सीधा असर ग्राहकों की ATM से कैश निकासी और फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट पर पड़ेगा। बैंक की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, कुछ खातों में तय सीमा से अधिक ATM ट्रांजैक्शन करने पर ग्राहकों को अतिरिक्त शुल्क देना होगा।

Nepal Tunnel Accident: ‘जाको राखे साईंया मार सके न कोय’ तबाही के 9 दिन बाद सुरंग से जिंदा निकले दो कर्मचारी, बचावकर्मियों ने किया सफल रेस्क्यू

4 निकासी के बाद लगेगा चार्ज

SBI के ब्रांच के माध्यम से खोले गए बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉज़िट (BSBD) अकाउंट को लेकर नए शुल्क 1 अक्टूबर से प्रभावी होंगे। ग्राहकों को हर महीने चार बार तक मुफ्त निकासी की सुविधा मिलती रहेगी। हालांकि, एक महीने में चार मुफ्त ट्रांजैक्शन पूरे होने के बाद किए जाने वाले अतिरिक्त ATM कैश निकासी पर 15 रुपये का शुल्क और उस पर GST देना होगा। यानी अगर किसी ग्राहक ने एक महीने में चार बार मुफ्त ATM निकासी कर ली है, तो पांचवीं निकासी से शुल्क लागू हो जाएगा। इसके बाद किए जाने वाले अतिरिक्त ट्रांजैक्शन भी चार्ज के दायरे में आएंगे।

Salary Account वालों के लिए भी बदलेगा नियम

SBI के सैलरी अकाउंट होल्डर्स के लिए भी 1 अक्टूबर से अहम बदलाव किया जा रहा है। दूसरे बैंकों के ATM और ऑटोमेटेड डिपॉज़िट और विड्रॉल मशीनें (ADWMs) पर डेबिट कार्ड से किए जाने वाले मुफ्त ट्रांजैक्शन की मासिक सीमा घटाई जा रही है। नई व्यवस्था के तहत सैलरी अकाउंट ग्राहकों को ऐसे ATM/ADWM पर हर महीने 5 मुफ्त ट्रांजैक्शन की सुविधा मिलेगी। इससे पहले यह सीमा 10 मुफ्त ट्रांजैक्शन थी।

सिर्फ कैश निकालना ही नहीं, ये सेवाएं भी होंगी शामिल

ग्राहकों के लिए यह समझना जरूरी है कि 5 ट्रांजैक्शन की फ्री लिमिट में केवल वित्तीय लेन-देन ही शामिल नहीं होंगे। Financial और Non-Financial दोनों तरह के ATM ट्रांजैक्शन इस सीमा में गिने जाएंगे। इसका मतलब है कि ATM से पैसे निकालने के अलावा बैलेंस चेक करना या मिनी स्टेटमेंट निकालना जैसी सेवाओं का इस्तेमाल करने पर भी फ्री ट्रांजैक्शन की संख्या कम होगी।

Raipur Crime News: राजधानी में मर्डर मिस्ट्री.. टाटा मैजिक में चादर से बंधा शव बरामद, चालक-साथी फरार, इलाके में फैली सनसनी

फ्री लिमिट खत्म होने के बाद कितना शुल्क?

फ्री ट्रांजैक्शन की सीमा पार होने के बाद किए गए अतिरिक्त वित्तीय ट्रांजैक्शन पर 23 रुपये प्रति ट्रांजैक्शन और GST देना होगा। वहीं, अतिरिक्त गैर-वित्तीय लेन-देन जैसे बैलेंस इंक्वायरी और मिनी स्टेटमेंट के लिए 11 रुपये और GST का शुल्क निर्धारित किया गया है। ऐसे में SBI के ग्राहकों को सलाह है कि वे महीने में अपने ATM ट्रांजैक्शन की संख्या पर नजर रखें। बार-बार ATM इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए फ्री लिमिट खत्म होने के बाद अतिरिक्त शुल्क का असर सीधे जेब पर पड़ सकता है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close