[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरमौसमरायपुर

फिर हुई मानसून की वापसी, प्रदेश के कई जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, अलर्ट जारी

रायपुर। CG Weather Update: मानसून अपनी वापसी की ओर है, लेकिन प्रदेशभर में तेज बारिश हो रही है। जैसे मानो मानसून ने फिर कमबैक कर लिया हो। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई अन्य जिलों में जमकर बारिश हुई है। अचानक हुई इस बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है और मौसम में ठंडक आ गई है। मौसम विभाग ने बुधवार से जिले में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई है।

बता दें कि, पिछले 24 घंटों में पूरे प्रदेश मेंकुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई है। जबकि, पूर्व मध्य और सीमापवर्ती उत्तरी बंगाल की खाडी पर कम दबाव का क्षेत्र बनने के प्रभाव से 24 सितंबर यानी आज से मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के साथ मेघगर्जन की भी संभावना जताई गई है।

CG Weather Update: वहीं मौसम विभाग ने आज महासमुंद, गरियाबंद, धमतरी, कांकेर, कोंडागांव और नारायणपुर जिलों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही सरगुजा, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और रायपुर सहित 19 जिलों में मध्यम से भारी बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close