पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल के निधन पर पीएम मोदी और सीएम साय ने जताया दुख, ट्वीट कर कही ये बात
Shivraj Patil Passed Away: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का आज लातूरस्थित अपने घर देववर में निधन हो गया। उन्होंने 90 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उनके निधन के बाद पूरे राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। हर कोई निधन पर शोक व्यक्त कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद, और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी ट्वीट कर दुख जताया है।
पीएम मोदी ने शोक जताते हुए कहा कि, ‘शिवराज पाटिल जी के गुजर जाने से दुख हुआ। वे एक अनुभवी नेता थे, जिन्होंने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में MLA, MP, केंद्रीय मंत्री, महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर और लोकसभा के तौर पर काम किया। वे समाज की भलाई में योगदान देने के लिए हमेशा तैयार रहते थे। पिछले कुछ सालों में मेरी उनसे कई बार बातचीत हुई, सबसे हाल की मुलाकात तब हुई जब वे कुछ महीने पहले मेरे घर आए थे। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। ओम शांति।’
Saddened by the passing of Shri Shivraj Patil Ji. He was an experienced leader, having served as MLA, MP, Union Minister, Speaker of the Maharashtra Assembly as well as the Lok Sabha during his long years in public life. He was passionate about contributing to the welfare of… pic.twitter.com/muabyf7Va8
— Narendra Modi (@narendramodi) December 12, 2025
Shivraj Patil Passed Away: वहीं सीएम साय ने अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल में ट्वीट कर कहा कि, ‘लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज वी. पाटिल जी का निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। पाटिल जी लगातार सात बार लोकसभा सदस्य चुने गए। पंजाब, राजस्थान के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक के रूप में उन्होंने कर्तव्यनिष्ठा की अनुपम मिसाल प्रस्तुत की। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति तथा शोकसंतप्त परिजनों व समर्थकों को संबल प्रदान करें ॐ शांतिः’।
लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज वी. पाटिल जी का निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।
श्री पाटिल जी लगातार सात बार लोकसभा सदस्य चुने गए। पंजाब, राजस्थान के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक के रूप में उन्होंने कर्तव्यनिष्ठा की अनुपम मिसाल प्रस्तुत की।
ईश्वर…
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) December 12, 2025




