Congress Training Camp: कांग्रेस का 10 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर आज से शुरू, राहुल गांधी जिला अध्यक्षों से संवाद कर देंगे जरूरी टिप्स
रायपुर। Congress Training Camp: छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन को आगामी चुनावी चुनौतियों के लिए मजबूत बनाने की दिशा में आज से 10 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो रही है। यह प्रशिक्षण शिविर रायपुर जिले के अभनपुर स्थित मंगल भवन में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्रदेशभर के नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष हिस्सा लेंगे।
NEET Re-Exam: अब जेल में बंद छात्र भी देंगे NEET-री की परीक्षा, हाईकोर्ट ने लिया बड़ा फैसला
कांग्रेस संगठन द्वारा आयोजित इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य जिला अध्यक्षों को संगठनात्मक कार्यों, बूथ स्तर की रणनीति, जनसंपर्क अभियान और सामाजिक-राजनीतिक गतिविधियों के संचालन के लिए प्रशिक्षित करना है। शिविर के दौरान विभिन्न विषय विशेषज्ञों और वरिष्ठ नेताओं द्वारा संगठन को मजबूत बनाने के गुर सिखाए जाएंगे।
प्रशिक्षण शिविर का सबसे महत्वपूर्ण सत्र 21 जून को आयोजित होगा, जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी जिला अध्यक्षों से सीधा संवाद करेंगे। राहुल गांधी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने, बूथ प्रबंधन, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय और जनता के बीच कांग्रेस की पहुंच बढ़ाने को लेकर अपने विचार साझा करेंगे। साथ ही जिला अध्यक्षों के सवालों के जवाब भी देंगे।
सूत्रों के अनुसार शिविर में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान, क्षेत्रीय मुद्दों की पहचान, फील्ड विजिट, जनसंपर्क कार्यक्रमों के संचालन और सामाजिक-राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी जैसे विषयों पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला अध्यक्षों को यह भी बताया जाएगा कि किस प्रकार स्थानीय स्तर पर पार्टी की उपस्थिति को मजबूत किया जाए और आम जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जाए।
Raipur News: स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर JDA का प्रदर्शन, निकाला कैंडल मार्च
Congress Training Camp: कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि मजबूत संगठन ही चुनावी सफलता की आधारशिला है। इसी उद्देश्य से जिला अध्यक्षों को नेतृत्व कौशल, संगठन प्रबंधन और राजनीतिक रणनीति से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षित किया जाएगा। यह 10 दिवसीय शिविर कांग्रेस संगठन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसके माध्यम से प्रदेश स्तर से लेकर बूथ स्तर तक संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने की तैयारी की जा रही है।



