Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगा तापमान, मौसम विभाग ने हीट वेव को लेकर जारी किया अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों तापमान बढ़ने के कारण भीषण गर्मी पड़ रही है। कई जिलों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग ने मध्य छत्तीसगढ़ में लू के लिए अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को 44.9 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ जांजगीर-चांपा जिला सबसे ज्यादा गर्म रहा। रायगढ़ में तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। मुंगेली में भी तापमान 44.3 डिग्री रहा। इसके बाद बलौदाबाजार 43.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ गर्म रहा। राजनांदगांव जिले में भी गर्म हवाओं के साथ तेज गर्मी पड़ रही है। यहां का तापमान भी 43 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। राजधानी रायपुर में 43 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश का मौसम लगातार शुष्क बना हुआ है। उत्तर-पश्चिम से आ रही गर्म हवाओं की वजह अगले 24 घंटों में मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो जगहों पर लू चलने की संभावना है, वहीं कुछ जगहों पर लू जैसी स्थिति बन सकती है। खासकर बिलासपुर संभाग में मुंगेली, जांजगीर और रायगढ़ जिले में लू चल सकती है, वहीं राजनांदगांव जिले में भी लू जैसी स्थिति बन सकती है लेकिन कुछ जगहों पर अंधड़ और हल्की बारिश भी हो सकती है।

हीट वेव को लेकर मौसम विभाग की एडवाइजरी

हीट वेव को लेकर मौसम विभाग ने अलग से लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। जिसमें लोगों को पर्याप्त पानी पीने की अपील की गयी है। इसके अलावा घर में बने शीतल पेय लस्सी, चांवल पानी, नींबू पानी, छाछ और नारियल पानी जैसे पेय पदार्थों का सेवन करने को कहा गया है। इसके अलावा तेज धूप के वक्त घर से बाहर नहीं निकलने को कहा जा रहा है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close