Breaking news
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरबिज़नेस

Rule Change 1 September: कल से बदलने वाले हैं ये नियम, आम आदमी की जेब पर पड़ेगा असर

नई दिल्ली। Rule Change 1 September: हर महीने की पहली तारीख को कई छोटे बड़े बदलाव होते रहते है। ऐसे में अगस्त महीने का आज आखिरी दिन है और कल से सितंबर माह की शुरुवात होने वाली है। नया महीना अपने साथ कई बदलाव लेकर आता है। कई वित्तीय नियमों के साथ कई चीजों की कीमतों में भी बदलाव होता है। इन बदलाव का आम जनता की जेब पर असर पड़ता है। वहीं 1 सितंबर 2025 से लागू होने वाले बदलावों में एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों से लेकर कई नियम शामिल हैं। तो चलिए जानते हैं किन-किन चीजों में बदलाव होने वाला है।

1. LPG गैस सिलेंडर के दाम- हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव किए जाते हैं। बता दें कि, अगस्‍त में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर प्राइस 33.50 रुपये कम होकर दिल्‍ली में 19 किलो LPG सिलेंडर का प्राइस 1,631.50 रुपये हो गया था। वहीं इस बार गैस सिलेंडर के दाम बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

2. SBI Card में होगा चेंज- SBI ने अपने कुछ कार्ड्स में बदलाव का ऐलान किया है। जिसमें डिजिटल गेमिंग और सरकारी पोर्टल के पेमेंट पर रिवॉर्ड प्वाइंट नहीं मिलेगा।

3. चांदी के नियम में बदलाव- सरकार कल से चांदी के नियम में बदलाव करने जा रही है। जिसके तहत अब जल्द ही चांदी में हॉलमार्क सिस्टम आने वाला है। जिससे की चांदी की शुद्धता की जांच हो सके।

4. ITR में बदलाव- कल से आयकर विभाग में आईटीआर भरने की में बदलाव किया है। जिसके तहत अब 15 सितंबर से पहले आईटीआर फाइल करना होगा। अगर इसके बाद भरते हैं तो आपको नोटिस मिल सकती है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close