Raipur Accident News: सड़क किनारे खड़े युवकों पर चढ़ी तेज रफ्तार कार, 2 को कुचलकर चालक फरार, CCTV में कैद पूरी वारदात
हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur Accident News: राजधानी के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत सेरीखेड़ी स्थित हाउस ऑफ चखना के पास एक कार चालक ने सड़क किनारे खडे होकर बात कर रहे युवक को रौंद दिया। दरअसल मंगलवार देर रात करीब 11 बजे एक अनियंत्रित हुंडई एक्सटर (CG-13 सीरीज) कार ने सड़क किनारे खड़े दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
Raipur News: कोविड पैरोल के बाद हुआ फरार, 5 साल तक ढूंढती रही पुलिस, अब ऐसे हुआ गिरफ्तार
Raipur Accident News: घटना की सूचना मंदिर हसौद थाना में दे दी गई है। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले में कोई आधिकारिक कार्रवाई या बयान सामने नहीं आया है। फरार चालक की पहचान नहीं हो सकी है। मामले की आगे की जानकारी का इंतजार है।




