CG Vidhan Sabha Session: आज सदन में पेश होगा सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, पांचवें दिन हंगामे के आसार
रायपुर। CG Vidhan Sabha Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का पांचवां दिन आज कई अहम मुद्दों और राजनीतिक हलचल के बीच शुरू होगा। सदन की कार्यवाही के दौरान प्रश्नकाल से शुरुआत होगी, जिसमें विभिन्न विभागों से जुड़े सवालों पर मंत्री जवाब देंगे। आज महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और खाद्य मंत्री दयालदास बघेल सदस्यों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देंगे। प्रश्नकाल में जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।
Tree ATM: ट्री एटीएम को हरी झंडी दिखाकर सीएम साय ने किया रवाना, निःशुल्क होगा पौधों का वितरण
सदन में वित्त मंत्री ओपी चौधरी स्थानीय निकायों से संबंधित भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की रिपोर्ट विधानसभा के पटल पर रखेंगे। इसके अलावा विधायक गोमती साय, धर्मजीत सिंह और भईयालाल राजवाड़े विभिन्न समितियों के प्रतिवेदन सदन में प्रस्तुत करेंगे।
दिन की सबसे महत्वपूर्ण कार्यवाही विपक्ष की ओर से लाई जा रही अविश्वास प्रस्ताव रहेगी। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव सदन में पेश करेंगे। प्रस्ताव को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस और राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के आसार हैं।
CG Vidhan Sabha Session: अविश्वास प्रस्ताव के जरिए कांग्रेस सरकार की नीतियों, कानून-व्यवस्था, किसानों, बेरोजगारी और अन्य जनहित के मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाए हुए है। वहीं सत्ता पक्ष सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों का हवाला देते हुए विपक्ष के आरोपों का जवाब देगा। राजनीतिक दृष्टि से अहम माने जा रहे विधानसभा के पांचवें दिन सदन की कार्यवाही हंगामेदार रहने की पूरी संभावना है।



