छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
भूपेश बघेल के अंधविश्वास फैलाने वाले बयान पर धीरेंद्र शास्त्री का तीखा पलटवार, कहा-‘जिन्हें ऐसा लगता है, उन्हें देश छोड़ देना चाहिए’
रायपुर। Dhirendra Shastri On Bhupesh Baghel: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कल भिलाई पहुंचे जहां वे पांच दिवसीय 25 दिसंबर से 29 दिसंबर तक हनुमंत कथा करेंगे। इस पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयानों का पलटवार किया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा था कि, कथावाचक प्रदीप मिश्रा और धीरेंद्र शास्त्री अंधविश्वास फैला रहे हैं। देश में हिंदू कभी खतरे में नहीं था। अब पं. धीरेंद्र शास्त्री ने भूपेश बघेल के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि, नेताओं के बयानों पर हम जवाब नहीं देते हैं क्योंकि हम नेता नहीं है। उन्होंने कहा कि, यदि हिंदू समाज को एकजुट करना, भक्ति का प्रसार करना और राष्ट्रवाद की भावना जगाना अंधविश्वास है, तो जिन्हें ऐसा लगता है, उन्हें देश छोड़ देना चाहिए।
Dhirendra Shastri On Bhupesh Baghel: बता दें कि, बीते दिनों दुर्ग में पूर्व CM भूपेश बघेल ने बीजेपी, RSS, कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा और पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर निशाना साधते हुए कहा था कि, देश में कभी हिंदू खतरे में नहीं था। लेकिन जब से बीजेपी-आरएसएस सत्ता में आई है, तब से हिंदू खतरे में है इसका डर दिखाकर तीन बार चुनाव जीत चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि, कथावाचक भगवान के बारे में न बताकर टोटके बताते हैं। उन्होंने कहा था कि, आज समाज जितना पढ़ा-लिखा होता जा रहा है, उतना ही अंधविश्वासी भी होता जा रहा है। आम लोग खुद इन कथावाचकों से ज्यादा जानते हैं कि शिव कौन हैं, हनुमान कौन हैं और पूजा कैसे की जाती है।
Advertisement




