Breaking news
Advertisement
देश-विदेशबड़ी खबरहेल्थ

जून में करीब 12 करोड़ वैक्सीन डोज होगी उपलब्धः केंद्र

नई दिल्ली। देश में कोरोना टीकाकरण की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। एक तरह जहां राज्य सरकारें कोरोना वैक्सीन की कमी को लेकर केंद्र सरकार पर लगातार हमला बोल रही हैं तो वहीं सरकार टीके की उपलब्धता को लेकर हर दिन सफाई दे रही है। अब केंद्र सरकार की तरफ से कहा गया है कि जून 2021 यानी अगले महीने में नेशनल कोविड वेक्सीनेशन प्रोग्राम के तहत करीब 12 करोड़ वैक्सीन की डोज उपलब्ध होगी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी इसकी जानकारी दी है।

इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा था कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोरोना के 1.82 करोड़ से अधिक टीके अभी भी उपलब्ध हैं और उन्हें अगले तीन दिन में 4 लाख से अधिक डोज मिल जाएंगी। केंद्र ने कहा था कि अब तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 22.77 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज मुफ्त श्रेणी और प्रत्यक्ष राज्य खरीद श्रेणी के माध्यम से मुहैया कराई हैं। इसके साथ ही मंत्रालय की तरफ से कहा गया था कि इनमें बर्बाद हुई और लगाई गई डोज की कुल संख्या 20,80,09,397 है।

बता दें कि देश में टीकाकरण का तीसरा चरण पहली मई से शुरू हो हुआ है। मंत्रालय के अनुसार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी 1,82,21,403 करोड़ डोज उपलब्ध हैं। कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान में देश में शुक्रवार की शाम सात बजे तक कुल 20.86 करोड़ डोज दी जा चुकी हैं। अभियान के 133वें दिन 2,80,7411 डोज दी गईं, जिसमें 25.99 लाख लाभार्थियों को पहली और 2.07 लाख लाभार्थियों को दी गईं दूसरी डोज शामिल हैं।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close