खात्मे की ओर नक्सलवाद, नक्सल उन्मूलन अभियान से प्रभावित होकर 29 पुरुष नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
सुकमा। Sukma Naxalites Surrender: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जो मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ से नक्सवाद के खात्मे का जो विजन बताया है। उसमें सुकमा जिला अपनी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। वहीं नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत लगातार सुरक्षाबलों को सफलता मिल रही है। एक बार फिर बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जहां 29 पुरुष नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।
बता दें कि,गोगुण्डा कैंप लगने के बाद सुरक्षा बलों के लगातार बढ़ते दबाव और प्रभावी रणनीति के चलते इन सभी नक्सलियों ने सुकमा एसपी किरण चव्हाण के समक्ष हथियार डाल दिए और मुख्य धारा में लौट आए हैं। वहीं केरलपाल एरिया कमेटी अब नक्सली मुक्त होने के अंतिम चरण में हैं। वहीं सुकमा जिले में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान से प्रभावित होकर इन नक्सलियों ने सरेंडर किया।
Sukma Naxalites Surrender: इससे पहले भी बड़ी संख्या में नक्सली सरेंडर कर चुके हैं, जिससे यह बात अब साफ हो रही है कि, सुकमा से भी नक्सलवाद का अंत होता जा रहा है। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने सरकार की पुनर्वास नीति की जानकारी भी दी गई, जिससे नक्सलियों को समाज की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
कमांडेंट CRPF 74 बटालियन हिमांशु पांडे
किरण चव्हाण, सुकमा एसपी




