कोलकाता रेप-मर्डर केस के बाद देशभर में आक्रोश का माहौल, अस्पताल प्रशासन पर सबूतों से छेड़छाड़ का आरोप..
कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर रेप-मर्डर केस मामले को लेकर देशभर में आक्रोश का माहौल है, लोग सड़को पर उतरकर डाक्टर के साथ हुए अन्याय के लिए न्याय मांग रहे हैं, और इस हड़ताल का आज तीसरा दिन है, अस्पताल प्रशासन पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। RG कर मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट ने आरोप लगाया है कि अस्पताल प्रशासन सबूतों से छेड़छाड़ कर रहा है। उन्होंने कहा की सेमिनार हॉल से 20 मीटर की दूरी पर चेस्ट डिपार्टमेंट के ऑफिस में तोड़फोड़ हो रही है। पुलिस के सामने रिनोवेशन के नाम पर सबूतों से छेड़छाड़ हो रही है।
बता दे की 9 अगस्त को इसी सेमिनार हॉल में ट्रेनी डॉक्टर की अर्धनग्न बॉडी मिली थी। डॉक्टर के प्राइवेट पार्ट, आंखों और मुंह से खून बह रहा था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में रेप के बाद मर्डर की बात कही गई। वही अब कलकत्ता हाईकोर्ट ने केस की जांच CBI को सौंपी। बुधवार सुबह आरोपी संजय को CBI कस्टडी में सौंपा गया।
हिडन बर्ग की रिपोर्ट को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कह दी ये बात




