[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

TMC का चुनाव प्रचार करने वाली अधिकारी पर गिरी गाज, चुनाव आयोग ने किया निलंबित

बंगाल। West Bengal Chunav : पश्चिम बंगाल में 2026 विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होने है। जिसके लिए सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार में जुटी हुई है। वहीं पश्चमि बंगाल से बीते दिनों एक मामला सामने आया था, जिसमें एक सरकारी अफसर TMC यानी तृणमूल कांग्रेस के लिए प्रचार कर रही थी, जिसे चुनाव आयोग ने निलंबित कर दिया है।

Read More: JEE मेन्स परीक्षा में नकल का अजीब तरीका, चप्पल में मोबाइल छिपाकर परीक्षा देने पहुंचे मुन्नाभाई, फिर ऐसे खुली पोल 

बता दें कि, चुनाव की तारीख बेहद ही नजदीक है। ऐसे में चुनाव आयोग ने एक बड़ी कार्रवाई की है। आयोग ने पूर्व बर्धमान जिले के खंडघोष ब्लॉक की जॉइंट बीडीओ और असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर (एआरओ) ज्योत्सना खातून को TMC का चुनाव प्रचार करने के आरोप में निलंबित कर दिया है।  पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने 2 अप्रैल 2026 को चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखकर इनके खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की थी। जिसके बाद चुनाव आयोग ने निलंबन और जांच के आदेश दिए।

वहीं जांच में आयोग ने पाया कि, चुनावों की घोषणा से पहले पश्चिम बंगाल सरकार ने 832 ऐसे लोगों को सुरक्षा देने के लिए 2,185 पुलिसकर्मियों को तैनात किया था, जो सीधे तौर पर तृणमूल कांग्रेस से जुड़े थे। यानी सरकारी पुलिस का इस्तेमाल एक पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की सुरक्षा के लिए हो रहा था।

Read More: भारत के लिए राहत की खबर, LPG की बड़ी खेप लेकर आ रही ग्रीन शान्वी, होर्मुज किया पार 

West Bengal Chunav : चुनाव आयोग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पश्चिम बंगाल के DGP कोदो से तीन दिनों के भीतर पेशेवर समीक्षा करने के निर्देश दिए। मालूम हो की इससे पहले भी  आयोग ने नेताओं को राज्य की ओर से दी गई सुरक्षा हटाने का निर्देश दिया था, चाहे वे किसी भी राजनीतिक दल से जुड़े हों।

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close