Breaking news
Advertisement
क्राइमदेशदेश-विदेशबड़ी खबरबिहारब्रेकिंग न्यूज़

पुलिस बनकर पहुंचे नकाबपोशों ने शिक्षक के सपनों पर डाला डाका : बेटी की शादी के गहने भी लूट ले गए

टेलवा बाजार में हथियारबंद गिरोह ने वारंट की धमकी देकर घर को बनाया निशाना, पुलिस वाहन के लाइसेंस प्लेट और यूनिफॉर्म भी नकली होने की आशंका

सिमुलतला (जमुई) :बेटी की शादी के सपने सजाए एक शिक्षक के घर पर सोमवार सुबह नकली पुलिस बनकर पहुंचे 5-6 नकाबपोश बदमाशों ने वारंट दिखाने का बहाना करते हुए लूट की वारदात को अंजाम दे डाला। घटना टेलवा बाजार में हुई, जिसने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया है।

उत्क्रमित मध्य विद्यालय खरना (चांदन, बांका) में पदस्थापित शिक्षक संजीव कुमार अपने बच्चों को स्कूल भेजने की तैयारी कर रहे थे कि तभी दरवाजे पर दस्तक हुई। गेट खुलते ही पुलिस लिखे वाहन और वर्दी में मौजूद बदमाशों ने खुद को चकाई थाना पुलिस बताया और कहा— “तुम दो नंबर का काम करते हो, तुम्हारे खिलाफ वारंट है।”

घर में तलाशी के नाम पर उन्होंने अलमारी से बेटी की शादी के लिए रखे गहने और पत्नी के जेवर समेत लगभग 15 लाख रुपए मूल्य के आभूषण समेट लिए। हथियार और प्लास्टिक की लाठी उनके हाथ में थी, जिससे शिक्षक को शक नहीं हुआ।

लूट के बाद बदमाश शिक्षक को थाने चलने की बात कहते हुए तेजी से वाहन में सवार होकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही सिमुलतला और चकाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की।

थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि टीम हर एंगल से जांच कर रही है और बदमाशों की पहचान जल्द होगी। इस बीच पुलिस वाहन के नंबर और यूनिफॉर्म की असलियत की भी जांच चल रही है।

एसपी विश्वजीत दयाल ने कहा— “मामले में प्राथमिकी दर्ज कर गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।”

इस लूट ने इलाके में नकली पुलिस गैंग की सक्रियता को लेकर नई चिंता खड़ी कर दी है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close