Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़पॉलिटिक्सबड़ी खबररायपुर

जमीन गड़बड़ी का उठा मामला, सदन में हुई तीखी बहस, पक्ष और विपक्ष आमने-सामने

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में ध्यानाकर्षण में बीजेपी विधायक शिवरतन शर्मा ने भिलाई के कालीबाड़ी चौक स्थित हाउसिंग बोर्ड की जमीन के विक्रय में अनियमितता किए जाने की ओर आवास पर्यावरण मंत्री का ध्यान आकर्षित कराया। इस बीच मोहम्मद अकबर और संसदीय कार्य मंत्री रविंद्र चौबे ने तीखी आपत्ति और आलोचना की। ध्यानाकर्षण में विषय जमीन के विक्रय में अनियमितता किये जाने को लेकर लिखा गया था.
फलां विधायक के भाई फलां…

इस ध्यानाकर्षण पर भार साधक मंत्री मोहम्मद अकबर ने तीखी आपत्ति करते हुए कहा- यह सही परंपरा की शुरुआत नहीं है.. आखिर विधायक का जिक्र क्यों… आप संबंध क्यों बता रहे हैं…ऐसे में यदि यह परंपरा स्थापित हुई तो बात आगे बिगड़ेगी”

विधायक के नाम का जिक्र होने पर ध्यानाकर्षण को पेश करने वाले विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा, यह विषय इसी रुप में समाचारों में लिखा गया है, इस पर वरिष्ठ सदस्य सत्यनारायण शर्मा ने नाराज़गी जताई और कहा

“यह बिलकुल सही नहीं है, कि आप विधायक के नाम का ज़िक्र करें… यह कल आप लोगों के साथ होगा तो”

इस पर विधायक शिवरतन शर्मा ने सदन में कहा, “यदि यह चुक हैं तो सचिवालय को देखना था”

इस पर संसदीय कार्यमंत्री रविंद्र चौबे ने कहा, यह चकित करने वाला मसला है, सचिवालय बहुत कुछ विलोपित करता है.. यह कैसे विलोपित नहीं हुआ”

इसके बाद आसंदी में सभापति मनोज मंडावी से माँग की गई कि पूरी चर्चा विलोपित की जाए इस पर विपक्ष ने आपत्ति की लेकिन विधायक का नाम विलोपित किया जाने पर विपक्ष सहमत हो गया। जिसके बाद आसंदी ने विधायक का नाम विलोपित करने का आदेश दिया।

इस मसले पर मंत्री मोहम्मद अकबर ने किसी भी गड़बड़ी से सीधे तौर पर इंकार कर दिया। ध्यानाकर्षण के अगले विषय के ठीक पहले विधायक देवेंद्र यादव ने सदन में इस मसले पर कह दिया कि विपक्ष जानता है कि आरोप ही राजनैतिक है इसलिए आवाज़ दबी हुई है। इस टिप्पणी के बाद विपक्ष फिर भड़क गया, हालांकि आसंदी की व्यवस्था के बाद सदन की कार्यवाही आगे बढ़ गई।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close