[t4b-ticker]
Advertisement
crimeउत्तरप्रदेशट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Alwar Crime News: हैवानियत की हदें पार..पति ने रिश्तेदारों से करवाया अपनी ही पत्नी का दुष्कर्म, देह व्यापार के लिए बनाया दबाव

अलवर। Alwar Crime News: राजस्थान के अलवर जिले से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक नवविवाहिता ने अपने पति और उसके रिश्तेदारों पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि शादी के कुछ ही समय बाद उसके पति ने उसे जबरन गलत गतिविधियों में धकेलने की कोशिश की और अपने करीबी रिश्तेदारों द्वारा उसका यौन शोषण कराया।

Train Cancelled: यात्रियों के लिए बड़ी खबर…अगले महीने कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, कई के बदले रूट, देखें पूरी लिस्ट

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार पीड़िता का विवाह अप्रैल 2026 में गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के एक युवक से हुआ था। शादी के बाद वह ईद के अवसर पर अपने मायके गई थी। 29 मई को उसका पति उसे वापस ससुराल लेकर आया। महिला ने आरोप लगाया है कि 1 जून की रात उसके पति ने अपने रिश्ते के भाई को घर बुलाया और उसे जबरन उसके कमरे में भेज दिया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

रिश्तेदारों पर गंभीर आरोप

पीड़िता का कहना है कि पहली घटना के बाद कुछ दिनों के अंतराल में पति के अन्य रिश्तेदार भी घर आए और उन्होंने भी उसके साथ जबरन गलत हरकत की। महिला का आरोप है कि घटना के बाद आरोपियों ने उसे पैसे देने की कोशिश की, लेकिन उसने लेने से साफ इनकार कर दिया।

महिला एवं बाल विकास विभाग का बड़ा फैसला,आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगी पसंद की साड़ी चुनने की आजादी

परिवार को बताने पर नहीं मिली मदद

शिकायत में महिला ने बताया कि उसने पूरी घटना की जानकारी अपने सास-ससुर और परिवार के अन्य सदस्यों को दी, लेकिन किसी ने उसका साथ नहीं दिया। उल्टा उसे चुप रहने और मामला बाहर न ले जाने की सलाह दी गई।

देह व्यापार के लिए दबाव बनाने का आरोप

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसका पति लगातार उस पर अनैतिक कार्य करने का दबाव डालता था। महिला के अनुसार पति ने स्पष्ट रूप से कहा था कि यदि उसे ससुराल में रहना है तो उसकी बात माननी होगी।

Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी का व्रत आज, जानें क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त, नियम और पारण का समय

पुलिस जांच में जुटी

Alwar Crime News: आखिरकार पीड़िता ने अपने पिता और भाई को पूरी आपबीती बताई। इसके बाद परिवार ने गोविंदगढ़ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सभी आरोपों की सत्यता की पड़ताल की जा रही है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close