[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़दिल्लीबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

PM Modi On Paper Leak: PM मोदी का बड़ा ऐलान… पेपर लीक पर बनेगा सख्त कानून, छात्रों के लिए आधी रात जारी किया वीडियो संदेश

नई दिल्ली। PM Modi On Paper Leak: देशभर में पेपर लीक को लेकर जारी विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार देर रात 12 बजे छात्रों के नाम एक वीडियो संदेश जारी किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि युवाओं का भविष्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और पेपर लीक जैसी घटनाओं को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Sonam Wangchuk Breaks Hunger Strike: 26 दिन बाद खत्म हुआ सोनम वांगचुक का अनशन, जेपी नड्डा ने पिलाया जूस, केंद्रीय मंत्रियों से बातचीत के बाद लिया फैसला

प्रधानमंत्री ने बताया कि सरकार पेपर लीक के मामलों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए नया कानून लाने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि इस कानून का मसौदा तैयार हो चुका है और शुक्रवार को होने वाली केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में इस पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद इसे अगले सप्ताह संसद में पेश करने की योजना है।

पीएम मोदी ने कहा कि सरकार केवल कानून बनाकर ही नहीं रुकेगी, बल्कि दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था भी करेगी। उन्होंने बताया कि संबंधित विभागों ने देर रात उन्हें प्रस्ताव भेजा है, जिसमें फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन और कठोर दंड के प्रावधान शामिल हैं।

CM Sai Visit Bengaluru: सीएम साय का बेंगलुरु दौरा आज, गोल्डन जुबली कार्यक्रम में होंगे शामिल

PM Modi On Paper Leak: प्रधानमंत्री ने अपने मैसेज में कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। सरकार का उद्देश्य ऐसी मजबूत व्यवस्था तैयार करना है, जिससे भविष्य में पेपर लीक जैसी घटनाओं पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके। अब सभी की निगाहें शुक्रवार की कैबिनेट बैठक और अगले सप्ताह संसद में पेश होने वाले प्रस्तावित कानून पर टिकी हैं। अगर यह विधेयक पारित होता है, तो पेपर लीक के मामलों में पहले से कहीं अधिक सख्त कानूनी कार्रवाई का रास्ता खुल सकता है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close