देशदेश-विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश
Indore News: आफत भरी बारिश ने मचाया कोहराम, दीवार गिरने से तीन की मौत एक घायल
इंदौर। Indore News: इन दिनों भारी बारिश ने हर तरफ तबाही मचाई हुई है। कई जगह बाढ़ की वजह से कई जिंदगियां तबाह हो चुकी है। वहीं इस बीच मध्यप्रदेश के इंदौर से खबर आई है कि, बारिश की वजह से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि एक अन्य घायल बताया जा रहा है।
दरअसल, इंदौर के शिव सिटी में पानी की टंकी बन रही थी। तेज बारिश की वजह से उसकी दीवार गिर गई जिसकी चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शव को पीएम के लिए भेजा।
Indore News: पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना करीब 12.30 बजे की है। मृतकों के नाम गौतम, रामेश्वर और टीटू हैं। वहीं, घायक युवक का नाम सोहन बताया जा रहा है जिसका जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
Advertisement




