[t4b-ticker]
Advertisement
उत्तरप्रदेशट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबर

Jija-Sali Love Story : साली के प्यार में हाईटेंशन लाइन पर चढ़ा जीजा, करने लगा इस बात की जिद

कन्नौज। Jija-Sali Love Story : उत्तरप्रदेश के कन्नौज से एक अजीबो-करीब मामला सामने आया है। जिसे सूनकर हर कोई हैरान है। यहां एक शख्स अपनी ही साली से शादी करने के लिए जिद करने लगा और हाईटेंशन बिजली लाइन पर चढ़ गया। जिद पर अड़े शख्स ने धमकी देते हुए कहा कि, जब तक उसकी शादी साली से नहीं हो जाती, वह नीचे नहीं उतरेगा। जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

दरअसल, यह पूरा मामला कन्नौज के कोतवाली कल्याणपुर क्षेत्र है। यहां नवल किशोर नाम का युवक ने पहली पत्नी की मौत की बाद अपनी छोटी साली से शादी की थी जिससे उनकी एक बेटी भी है। लेकिन युवक अब अपनी दूसरी साली से शादी करने की जिद में अड़ा है। इसके लिए उसने अपने ससुराल वालों के सामने शादी का प्रस्ताव भी रखा, जिसे परिवार वालों ने इसे मना कर दिया। परिवार वाले उसे समझाने की कोशिश की लेकिन, वह झगड़ा करने लगा और गुस्से में घर से निकल गया।

Jija-Sali Love Story : बताया गया कि, युवक खेत में लगी हाईटेंशन लाइन पर चढ़ गया और ऊपर से चिल्लाने लगा, “मेरी शादी मेरी साली से करवा दो वरना मैं कूद जाऊंगा।” युवक की इस हरकत को देखकर आसपास के लोग इकठ्टा हो गए। पत्नी भी अपनी बेटी को गोद में लेकर वहां पहुंच गई और नीचे उतरने की मिन्नतें करने लगी, लेकिन युवक अपनी जिद में अड़ा रहा है। इसके बाद जब उसकी साली आई और उसे नीचे उतरने को कहा, तो वह तुरंत मान गया और लाइन से नीचे उतर आया। लेकिन इसके बाद भी युवक परिवार वालों से लड़ाई करने लगा। जिससे तंग आकर घर वालों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नवल किशोर को हिरासत में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close